Verification: eefe237ed2c24d7f

अशोक तंवर बोले : नशे में आगे और शिक्षा में हरियाणा को पीछे ले गई भाजपा

0 minutes, 15 seconds Read

 Ashok Tanwar said: BJP has taken Haryana ahead in drugs and backward in education.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा मील का पत्थर साबित होगी : अशोक तंवर


हरियाणा न्यूज हांसी : आम आदमी पार्टी की सिरसा से चली बदलाव यात्रा को लेकर आम आदमी पार्टी हरियाणा के कद्दावर नेता अशोक तंवर भारी दल बल के साथ हांसी पहुंचे और हांसी में सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने अशोक तंवर का व यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। अशोक तंवर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लुटेरी सरकार है और चंद उद्योगपतियों की सरकार है, जिसका आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है, जिसका उदाहरण है बीते 10 साल में निरंतर जनता को कभी फैमिली आईडी तो कभी प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर लाइन में लगाए रखना और उनसे लूट करना है । 





उड़ता पंजाब ही जगह उड़ता हरियाणा बना दिया, माल्टा मस्ती सबसे सस्ती ने हरियाणा के भविष्य को उजाड़ दिया – तंवर 

तंवर ने कहा सरकार तो जनता को अलग अलग टैक्स लगाकर लूट रही है। सरकार लोगों को नकली शराब पिलाकर नशे में झोंक रही है, एक कहावत सरकार पर चरितार्थ हो रही है, माल्टा मस्ती सबसे सस्ती इसमें उजाड़ दी हरियाणा की बस्ती। पहले उड़ता पंजाब हुआ करता था अब इस गठबंधन ने हरियाणा को उड़ता हरियाणा बना दिया। हमारी सरकार हरियाणा में बनेगी ओर हम हरियाणा को भी नशा मुक्त प्रदेश बनाएंगे। 








आप की सरकार बनने पर दूध दही का खाना, शिक्षित हरियाणा बनाएंगे – तंवर 

वर्तमान सरकार प्रदेश को नशे व भ्रष्टाचार में आगे और शिक्षा में पीछे ले गई है, और अब वक्त है आम आदमी पार्टी की सरकार ला कर एक बार फिर दूध दही का हरियाणा व शिक्षित हरियाणा बनाएं। हरियाणा में भी जनता बदलाव चाह रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के बाद आम आदमी पार्टी जींद में एक महा रैली करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार एक तानाशाही सरकार है, जो लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिसका उदाहरण है वर्तमान चल रहे सत्र से 146 से ज्यादा सांसदो का निलंबन करना, यह बेहद दुखद है कि देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक मंदिर पर हमले की चर्चा की मांग कर रहे सांसदो का संसद से ही निलंबन कर दिया और बिना चर्चा बिलों को पास करवाने का प्रयास किया जा रहा है। 









तंवर ने महिला पहलवान के संन्यास पर बोलते हुए भी कहा कि पहले तो पहलवानों का धरने पर प्रताडि़त किया गया है फिर उन्हें झूठे दिलासे देकर धरने से उठवा दिया और अब उसी आरोपी बृज भूषण के करीबी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष बना दिया। जिस से आहत को हरियाणा की बेटी ने कुश्ती से सन्यास ले लिया, आम आदमी पार्टी बेटी से अपील करती है कि वह देश का गौरव है और अपने इस निर्णय पर पुन: विचार करें। तंवर ने कहा कि 2024 में हरियाणा की जनता हरियाणा और हांसी में बदलाव करने जा रही है और यह बदलाव प्रदेश के युवा और शिक्षित बच्चे करेंगे आम आदमी पार्टी करेगी। 







इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पंजाब से चेयरमैन व हांसी प्रभारी श्याम सिंगला, महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनीश जैन, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन, किसान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राठी, व्यापार प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सोरखी, ओबीसी प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेश तंवर, लोक सभा संयुक्त सचिव संजय बूरा, जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा, महिला जिला संयुक्त सचिव शमां मल्होत्रा, यशपाल सैनी, अंग्रेज सैनी, रामबिलास जांगड़ा, प्रमोद चोपड़ा, नवदीप गोदारा, व अन्य आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer