Verification: eefe237ed2c24d7f

आटो की टक्कर से बाइक चालक गंभीर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

0 minutes, 3 seconds Read

 Bike driver seriously injured due to collision with auto, dies during treatment

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज करनाल : तरावड़ी से करनाल आ रहे बाइक सवार को हवेली रेस्टोरेंट के सामने पीछे से आ रहे लोडेड आटो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक आटो के साथ भाग निकला। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक के भतीजे की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आटो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

कृष्णा नगर निवासी सौरभ ने बताया कि वह अपने चाचा महेश कुमार के साथ बुक बाइंडिंग का काम करता है। शनिवार को उनके चाचा महेश कुमार बाइक से तरावड़ी व नीलोखेड़ी में आर्डर लेने गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे वह तरावड़ी से बाइक पर वापस करनाल आ रहे थे। वह भी अपनी कार में उनके पीछे चल रहा था। जब वह घायल महेश को एंबुलेंस से कल्पना चावला राजकीय अस्पताल ले गए, स्वजन ने यहां से उसे एक निजी अस्पताल में भतीं कराया

रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक लोडेड आटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चाचा सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। चालक आटो समेत मौके से भाग निकला। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल चाचा को कल्पना चावला राजकीय अस्पताल भेजा। स्वजन ने यहां से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान महेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आटो चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer