Verification: eefe237ed2c24d7f

चिंतनीय: डॉक्टरों के कमरों के दरवाजे तो खुले, डॉक्टर नदारद

0 minutes, 6 seconds Read

Thoughtful: The doors of the doctors’ rooms were open, but the doctors were missing

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मरीज भटकने को मजबूर, आपात सेवाएं भी ठप

डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सूना पड़ा नागरकि अस्पताल।

मांगे माने जाने तक जारी रहेगी सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल


Haryana News Sirsa Today :  हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे सिरसा जिला में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो गई। सिविल अॅस्पताल के साथ जिला के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लगभग 112 डॉक्टर हड़ताल पर रहे। डाक्टरों ने पोस्टमॉर्टम, एमएलआर, ओपीडी, आईपीडी, वीआईपी ड्यूटी, जेल ड्यूटी का बहिष्कार किया। यहां तक कि जान बचाने वाली एमरजेंसी सेवाओं को छोडक़र अन्य एमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरह बाधित रही। विकल्प के तौर पर बीएएमएस व अस्थाई डॉक्टरों ने ओपीडी खोलने का असफल प्रयास किया। 


स्थानीय नागरिक अॅस्पताल केडॉक्टरों के लिए निर्धारित कमरे तो खुले मिले लेकिन कमरों से डॉक्टर नदारद थे। गांवों से आए हुए मरीज यहां वहां भटकते दिखाई दिए। सरकारी अॅस्पतालों की हड़ताल के प्रभावित मरीजों को निजी अॅस्पतालों की शरण लेनी पड़ी। एमरजेंसी सेवाओं के बाधित होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के इंतजार में कई गरीब मरीजों को सर्द रात्रि अॅस्पताल में बिताने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने ऐसे मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए कंबल व गर्म चाय बिस्कुट की व्यवस्था की। कोरोना की संभावित लहर से बेअसर हड़ताली डॉक्टरों ने अपनी मांगों को तरजीह देना जरूरी समझा। सरकारी चिकित्सक शुक्रवार को फिर से हड़ताल पर रहे।


सरकार डाक्टरों की मांगों के प्रति उदासीन: बुधराम
डिप्टी सीएम बुधराम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का कैडर बनाने की घोषणा की थी, ताकि डॉक्टरों पर अतिरिक्त कार्यों का दबाव न पड़े। डॉक्टर अपनी विशेषज्ञता में ही काम कर सकें, लेकिन यह नियम सुचारु रूप से लागू नहीं हो पाया है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी पोस्टमॉर्टम सहित अन्य ड्यूटी करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। एसोसिएशन ने विशेषज्ञ डॉक्टरों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने और उनके वित्तीय प्रोत्साहन बढ़ाने की मांग की।

चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं:
हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई नजर आई। डीजी हेल्थ डॉ. आरएस पूनियां और हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच देर रात तक हुई वार्ता में सहमति बनी कि डॉक्टर्स प्रदेश में इमरजेंसी सेवाएं बंद नहीं करेंगे। तीन दिनों में दूसरी बार डॉक्टरों की हड़ताल से नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानी का सामना करना पड़ा।  

समाधान होने के आसार निकट: ख्यालिया:
हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया ने देर रात बताया कि आने वाले दो दिनों में समाधान के आश्वासन के बाद आज से सांकेतिक हड़ताल रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखा जाएगा। उन्हें रविवार तक कोई न कोई समाधान निकल आने की उम्मीद है। संगठन के अध्यक्ष का कहना है कि डॉक्टरों की जायज मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer