---Advertisement---

डाटा आपरेटर ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में दो कर्मचारियों पर लगाया परेशान करने का आरोप, मृतक भिवानी जिले का था रहने वाला, हिसार में करता था नौकरी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Data operator hangs himself, accuses two employees of harassing him in suicide note

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सत्यवान ने सुसाइड नोट में आफिस के दो अकाउंटेट पर मानसिक रूप से परेशान करने का लगाया आरोप

हरियाणा न्यूज हिसार: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP office Hisar) के कार्यालय की पार्किंग में डाटा एंट्री आपरेटर 43 वर्षीय सत्यवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सत्यवान के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने आफिस के दो अकाउंटेट पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने फ्रिजर में जगह न होने पर अग्रोहा मेडिकल कालेज भेज दिया।

मूलरूप से भिवानी के मिताथल गांव निवासी सत्यवान 2004 से एचएसवीपी के कार्यालय में ठेकेदार के माध्यम से डाटा एंट्री आपरेटर था। दो साल से कौशल रोजगार के तहत नौकरी करता था। उसका बड़ा भाई सतीश भी यहीं जेई है। सतीश एचएसवीपी का कर्मचारी नेता भी है। सत्यवान वीरवार शाम करीब आठ बजे तक जब घर नहीं पहुंचा तो उसका भाई आफिस आया।

जहां पार्किंग में उसे वह फंदे पर लटका मिला। मामले में पुलिस को सूचित किया। सिविल लाइन थाना प्रभारी, डीएसपी सतपाल यादव और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने दो अकाउंटेंट पर मानसिक रूप से परेशान कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

 सिविल लाइन थाना प्रभारी निर्मला ने कहा कि सत्यवान मानसिक रूप से परेशान था। उसका इलाज भी चला हुआ है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने दो कर्मचारियों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer