---Advertisement---

देश को आगे बढ़ाने में तीन राज्यों की जनता ने दिया जीत का इनाम – लोहान

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---


Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

people of three states gave the reward of victory in taking the country forward – Lohan

लड्डू बांटकर खुशियां मनाते हुए भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान अन्य।

Haryana News नारनौंद : देश को विकास के मामले में नंबर वन बनाने और विदेशों में देश को मजबूत बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है तीन राज्यों की जनता ने बंपर सीटों से भाजपा की सरकार बनवाकर इतिहास रचने का काम किया है। उक्त शब्द भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाटकर खुशियां भी मनाई। 






उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। इससे साबित हो गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किए हैं उसे पर जनता ने जीत की मोहर लगाने का काम किया है। लोकसभा चुनाव में भी लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। सेमीफाइनल के बाद फाइनल की तैयारी शुरू कर दी है। सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सिस्टम को बदलने का काम किया है। आज सरकारी नौकरी योग्य युवाओं को मिल रही है। पहले नौकरियों को पैसे में बेचा जाता था लेकिन आज बिना पर्ची खर्ची के नौकरी मिल रही है।






 जेजेपी के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान में कहा था कि सत्ता की चाबी उनके पास होगी लेकिन उनकी चाबी को राजस्थान की जनता ने वही जंग लगा दिया हरियाणा में पार्टी के उच्च नेता तय करेंगे प्रदेश में गठबंधन जारी रखना है या नहीं। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र लांबा, चांदी मान, पार्षद सुनील बैरागी, पार्षद मनीष पूर्व पार्षद संदीप, भीरा सोनी, रोहतास, शमशेर सैनी, देवेंद्र काजल, अजमेर लोहान, संजय इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे। 


HSSC Group D Result Update : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के ग्रुप डी का सीईटी रिजल्ट घोषित करने को लेकर आई अपडेट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer