---Advertisement---

पटाखे छोड़ने पर बुलेट बाइक जब्त, बुलेट बाइक का काटा 33,500 रुपए का चालान

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Bullet bike seized for bursting firecrackers, challan of Rs 33,500 issued for Bullet bike

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हिसार: ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने और पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर कार्रवाई की। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने पर चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत 33,500 रुपए का चालान कर वाहन को जब्त कर लिया। 

ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट चौक के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक द्वारा वाहन से पटाखे की आवाज निकालने पर 33,500 रुपए का चालान कर मोटरसाइकिल जब्त की। इसके साथ ही एक और मोटरसाइकिल चालक के कागजात पूरे न होने और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई कर 17,500 रुपए का चालान किया गया। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने रॉन्ग पार्किंग और ओवरस्पीड के 150 पोस्टल चालान किए।

उन्होंने कहा कि पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल चालकों व सार्वजनिक जगह पर असुरक्षित वाहन चला और दूसरों के जीवन को खतरे में डालने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मोटरसाइकिल में पटाखा बजाने वाले विशेष उपकरण लगाने का काम करने वाले मिस्त्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer