Verification: eefe237ed2c24d7f

पुलिसकर्मियों के बीच चले लात-घूसे : Kicking and punching between policemen

0 minutes, 2 seconds Read

 Kicking and punching between policemen

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिकात्मक फोटो। 

हरियाणा न्यूज करनाल : करनाल जिले के मधुबन क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मुख्य सिपाही के अनुसार वह अपनी छुट्टी भरने के लिए घर से कार्यालय जा रहा था। रास्ते में एक कार चालक ने उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। तब वह बच गया। कार्यालय पहुंचा तो वहां साथी पुलिसकर्मियों ने गाली गलौज के बाद उससे मारपीट की। कार से हादसा करने का प्रयास करने वाले भी यही पुलिसकर्मी थे। उसे लात मुक्कों से मारा गया। पीड़ित का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 मधुबन स्थित क्वार्टर में रहने वाले हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि वह एक दिसंबर को सुबह अपने घर से रोजनामचे पर छुट्टी भरने के लिए जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार चालक ने उसके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। तब वह साइड में होकर बच गया। इसके बाद वह रोजनामचे पर छुट्टी भरने के लिए चला गया। मुख्य सिपाही ने बताया कि उसके पास ओएसआइ बाबी आया। उसने रास्ते वाली घटना का जिक्र किया तो बोबी बोला कि आज तो बच गया। इसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। मुख्य सिपाही का आरोप है कि इसी दौरान ओएसआइ बाबी ने वहां मौजूद अमित सीआइडी, मुख्य सिपाही सुरेंद्र और अरुण मुंशी के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। बोबी ने उसके सिर, चेहरे, पेट पर लात मुक्कों से वार किया और जान से मारने का प्रयास किया।

उच्चाधिकारियों को कराया अवगत मुख्य सिपाही ने बताया कि उसने वारदात से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। इसके बाद उसने मधुबन स्थित अस्पताल में उपचार करवाया। हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकों ने करनाल के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer