---Advertisement---

हांसी के नजदीकी गांव में बच्चों के झगड़े में फूटे सिर, शादी समारोह में वेटरों की पिटाई, पैसों को लेकर हुआ झगड़ा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Heads broken due to children fighting in village near Hansi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हांसी : गांव पुट्ठी मंगलखां मेें बीती देर सांय दो बच्चों में हुए विवाद को लेकर दो परिवार आमने सामने हो गए, जिसके चलते दोनों तरफ  से लाठी मुक्के चले। इस झगड़े में एक व्यक्ति 39वर्षीय सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार हांसी के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घायल सतीश ने बताया कि मेरे दस वर्षीय बेटे का पड़ोसी के बेटे के साथ एक शादी में झगड़ा हो गया था जिसको लेकर पड़ोसी उसके घर आएं और लडऩे लगे। उन्हें समझा बुझा कर भेजने के बाद वह फि र से आठ दस महिला व पुरूषों के साथ आए और हमारे घर पर हमला बोल दिया। इस झगड़े में उन्होंने मेरे सिर को किसी भारी वस्तु से वार किया जिसके चलते मेरे सिर पर गंभीर चोटें आई है। परिजनों ने मुझे एम्बूलैंस के जरिए हांसी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा मेरा उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पैसे मांगने पर वेटर को चोट मार कर किया जख्मी, नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन

उधर रायपुर की ढाणी में एक शादी में वेटर का काम कर रहे एक युवक को पैसे मांगने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक हांसी के निकट गांव भाटोल जाटान निवासी 24वर्षीय मनदीप बताया जा रहा है, जो कि वेटर का काम करता है। जानकारी के अनुसार घायल मनदीप ने बताया कि वह बीती रात को वह रायपुर की ढाणी में वेटर का काम करने के लिए गया हुआ था, जब मैने काम समाप्त कर ठेकेदार से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे देने से साफ मना कर दिया, और कुछ लोगों ने मुझ पर हेलमेट से हमला कर दिया, एक युवक ने मुझे डंडा से मारा जिसके चलते मैं घायल हो गया, जिससे मेरे सिर, माथा व शरीर पर चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से मैं हांसी के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा मेरा उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer