Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी के नजदीकी गांव में विवाहिता को जलाने का प्रयास : हांसी में युवक पर हमला

0 minutes, 12 seconds Read

Attempt to burn married woman in mamanpura village in Hansi: Young man attacked in Hansi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी के वाल्मिकि चौक के पास एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हांसी के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 






हांसी के वाल्मिकि चौक निवासी 28 वर्षीय रवि ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है। वह काम निपटा कर अपने घर पर आया हुआ था कि अचानक कुछ युवक उसके घर में घुस आए और उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। वो युवक अपने साथ ही डंडें व राड लेकर आए थे। जिनसे उन्होंने उसके साथ मारपीट कर गंभीर चोटें मारी। रवि ने बताया कि उसके सिर, बाजू व टांगों पर काफी चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उसे हांसी के सिविल अस्पताल में लेकर आएं जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवाहिता को जलाने की कौशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हांसी : निकटवर्ती गांव मामनपुरा में एक विवाहिता को जलाने की कौशिश की गई जिसके चलते महिला को हांसी के सिविल अस्पताल में उपचार हेतू लाया गया, जहां पर उस का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भिवानी निवासी 23 वर्षीय एक महिला की शादी मामनपुरा में करीब तीन साल पहले हुई थी, घायल महिला की एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। परंतु पिछले कई साल से वह महिला के साथ मारपीट आदि करते है।








 महिला ने बताया कि बीती सांय जब वह अपने घर में थी तो उसका पति आया और उसके साथ मारपीट करने लगा, तथा अपनी बाईक में से पेट्रोल निकाल कर महिला के ऊपर छिडक़ा और उसे जलाने की कौशिश करने लगा। महिला ने किसी तरह से अपने को छुड़ा वहां से भागने में सफल हो गई। उसने अपने मां पिता को इस घटना की सूचना दी, मौके पर उन्होंने आकर महिला को हांसी के सिविल अस्पताल में पंहुचाया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। महिला ने बताया कि पहले भी इस मामले में पंचायतें व पुलिस कार्यवाही हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों से माफी मांगी, किसानों का ऐलान

सिरसा की धरती से हुड्डा का ऐलान ; कांग्रेस सरकार बनने पर इनकी होगी पो बारह 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सुरक्षा कर्मी की मौत हत्या या आत्महत्या; पुलिस के लिए बनी सिर दर्द 

हिसार खेल समाचार 

हिसार की अपराधिक खबर 

Hisar news Today

Jind news Today

Rohtak Haryana news 

Haryana murder case today 

सफाई कर्मचारी ने लगाई आग

Siraa News Today

Karnal Haryana news 


📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer