---Advertisement---

हिसार पुलिस ने 2023 में सुलझाई बड़ी वारदातें : हिसार पुलिस का साल 2023 का लेखा-जोखा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Hisar Police solved major crimes in 2023: Hisar Police account for the year 2023

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार पुलिस ने साल 2023 में गिरफ्तार किए 8 इनामी अपराधी

778 पीओ और 158 बेल जंपर की भी गिरफ्तारी की सुनिश्चित

Haryana News Hisar Today : 

      पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा आईपीएस के निर्देशन में हिसार पुलिस ने वर्ष 2023 में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के मद्देनजर प्रभावी कार्रवाई की है। हिसार पुलिस ने 2023 में हत्या, हत्या प्रयास, डकैती और लूट आदि के मामले में 25 हजार, 10 हजार और 5 हजार के 8 वांछित इनामी अपराधियो को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 778 उदघोषित अपराधियो (पीओ) और 158 बेल जंपर को भी गिरफ्तार किया है। 

 

 इनामी अपराधी व सुलझाई गई मुख्य वारदाते :-

1) डीएसपी बरवाला गौरव शर्मा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने 31 अक्टूबर को तीन पेट्रोल पंपों पर हुई लूट की वारदात में शामिल ठस्का निवासी विरेंद्र उर्फ विनय उर्फ भोपा को 28 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया।

आरोपी विरेंद्र उर्फ भोपा अपराधिक पृष्टभूमि का अपराधी है।  वीरेंद्र उर्फ भोपा पर काफी अभियोग अंकित है। 09 जून 2023 को सेंट्रल जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। विरेंद्र उर्फ भोपा नंगथला निवासी जयप्रकाश की गोली मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल था और पंजाब, राजस्थान में अपहरण, हत्या, हत्या प्रयास आदि के 18 से 20 अभियोग में वांछित रहा है। 03 जुलाई 2023 को वीरेंद्र उर्फ भोपा, सुरेश ढंदूर, अरूण पंडित ने मिलकर जयपुर राजस्थान में गणेश नारायण नामक व्यक्ति को गोली मारी थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस द्वारा आरोपी वीरेंद्र उर्फ भोपा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। साथ ही आरोपी पर 5 हजार का अलग से इनाम घोषित था।

2) हिसार सीआईए ने जगदीश वासी लाडवा की हत्या के मामले के 10 हजार के इनामी  आरोपी जताई, जिला भिवानी निवासी रवि को 25 जुलाई 2023 को भिवानी से गिरफ्तार किया। आरोपी 12 जून 2023 को 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी थाना सदर भिवानी के लड़ाई  झगड़े के मामले में माननीय अदालत से गैर हाजिर था। आरोपी ने अपने साथियों सहित जगदीश वासी लाडवा व उसके परिवार जनों पर  हमला कर गंभीर चोटे मारी थी। जिस कारण जगदीश वासी लाडवा की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

3) डीएसपी बरवाला गौरव शर्मा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने 31 अक्टूबर को तीन पेट्रोल पंपों पर हुई लूट की वारदात में शामिल 5 हजार के इनामी अपराधी दौलतपुर निवासी अमरदास को 28 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया। यह थाना उकलाना में हिस्ट्री सीटर अपराधी है। आरोपी पर उकलाना थाना में पहले ही एक दर्जन से भी ज्यादा अभियोग अंकित है। आरोपी अमरदास ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठाणी खान बहादुर निवासी भले राम की हत्या की थी जिसके बारे में थाना बरवाला में अभियोग अंकित किया गया, जो अभी न्यालय में विचाराधीन है।

4) हिसार पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के दौरान  31 अक्टूबर को पेट्रोल पंपों पर हुई लूट वारदात में शामिल इनामी आरोपी भैणी बादशाहपुर निवासी देवेंद्र उर्फ सागर को 10 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया। देवेंद्र उर्फ सागर 31 अक्टूबर को पेट्रोल पंपों पर हुई लूट की सभी  वारदातो में शामिल था। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र उर्फ सागर ने पर आबकरी अधिनियम, लड़ाई झगड़े, हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट, डैकैती और गिरोह बंदी के हिसार और हांसी में अभियोग अंकित है।

5) थाना बरवाला पुलिस ने डैकैती, लूट, हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित 5 हजार के ईनामी अपराधी भैणी बादशाहपुर निवासी पवन उर्फ नागड को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया। यह 31 अक्टूबर को पेट्रोल पंपों पर हुई लूट की सभी  वारदातो में शामिल था। इसके अलावा भी आरोपी पवन उर्फ नागड पर हिसार व फतेहाबाद में हत्या प्रयास, फिरौती मांगने, लूट के 5 अभियोग अंकित है। आरोपी 5 हजार का इनामी अपराधी था जिसे बरवाला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

6) सीआईए हिसार ने 20 नवंबर 2023 को लोहारू, भिवानी निवासी ललित को अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी ढाणी भाकरा, भिवानी निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रदीप 5 हजार रुपए का इनामी अपराधी था। आरोपी राजस्थान के रामगढ़ में लड़ाई झगड़े की वारदात में शामिल रहा और जिला अदालत भिवानी से उदघोषित अपराधी भी था।

7) हिसार सीआईए ने 25 हजार के ईनामी अपराधी गांव सीसवाल निवासी अनूप को अमित वासी सीसवाल की हत्या के मामले में 17 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अनूप ने अमित की 7 नवंबर 2020 को गांव सीसवाल चोक पर गोली मारकर हत्या की थी। इसके साथ आरोपी पर हत्या प्रयास सहित अनेक अभियोग अंकित है। 

8) सीआईए हिसार ने 5 हजार रुपए के इनामी अवैध हथियार सप्लायर नोगवा, उत्तर प्रदेश निवासी कुलदीप को 10 जून 2021 को जुगलान टी प्वाइंट से 10 अवैध पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामदगी मामले में 19 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया। 

साल 2023 में 778 उदघोषित अपराधियो सहित 158 बेल जंपर किए गिरफ्तार

   इनामी अपराधियो के साथ ही हिसार पुलिस ने विभिन्न मामलो में 778 उदघोषित अपराधियो को गिरफ्तार किया है और 158 बेल जंपर को गिरफ्तार कर फिर से जेल पहुंचाया है। 

        पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा  ने कहा है कि पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सफलतम प्रयास किए। जिसके फलस्वरूप हिसार पुलिस ने उपरोक्त इनामी वांछित अपराधियो को एक वर्ष में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पीओ और बेल जंपर  की गिरफ्तारी को लेकर समय समय पर स्पेशल अभियान भी चलाए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने आमजन से अपील की है कि  यदि किसी भी नागरिक को अनैतिक गतिविधि या अन्य किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100 व 112 पर सूचित करे।

ये भी पढ़ें : बाप ने बेटी को गोलियों से भूना, अस्पताल में युवती की मौत | Father shoots daughter with bullets

Delhi Hisar National Highway Accident Today : धुंध ने रोकी रफ्तार, दिल्ली हिसार हाईवे पर टकराए कई वाहन 

Fatehabad accident news today 

JJP Office in Narnaund opening : नारनौंद हलके के विकास के लिए पूरा रोड मैप तैयार; जल्द मिलेगी बाईपास की सौगात – दुष्यंत चौटाला

नरकीय जीवन जीने को मजबूर सरसौद गांव के ग्रामीण : प्रशासन नहीं ले रहा सुध

रोजगार समाचार हरियाणा

नेशनल कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत 

Accident in Hisar civil hospital : हिसार के नागरिक अस्पताल में हादसा ; जाने कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा 

एक ही गांव व एक ही गौत्र में शादी करने पर आई बड़ी खबर 

हिसार पुलिस ने अपहरण कर हत्या मामले में आरोपी पर  इनाम घोषित

      पुलिस अधीक्षक हिसार मोहित हांडा ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत पुलिस ने गांव धीरनवास निवासी सुनील का अपहरण कर हत्या मामले में फरार गांव धीरनवास निवासी अजीत उर्फ जीतू पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनाम की राशि अपराधी को गिरफ्तार करने और उसकी गिरफ्तारी में सहायता करने वालों को पुलिस विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अपराधियों की संपत्ति की भी सूची पुलिस तैयार कर रही है। साथ पुलिस अपराधी की फरारी के दौरान इसे अपने ठिकानों पर शरण देने वालो के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि अपराधियो के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer