---Advertisement---

Electricity Minister’s announcement: बिजली मंत्री का ऐलान : अब हर माह मिलेगा बिजली का बिल

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Electricity Minister’s announcement: Now you will get electricity bill every month

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऊर्जा मंत्री ने बिजली पंचायत में सुनी जन समस्याएं, समस्याओं के निवारण हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


हरियाणा न्यूज हिसार
ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने वीरवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा आयोजित बिजली पंचायत में शिरकत कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। समस्याओं के निवारण हेतु उन्होंने अधिकारियों को तत्परता से समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


बिजली पंचायत में चार जिलों की 20 ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न गांवों से आए हुए जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। बिल देरी से आने की समस्याएं को लेकर उन्होंने कहा कि इस विषय बारे बैठक आयोजित करके जल्द ही निर्णय लिया जाएगा, ताकि प्रत्येक माह नागरिकों को बिजली के बिल मिल सके। 









इसके अतिरिक्त बिजली पंचायत में लटकी बिजली की तारे, ट्रांसफार्मर लगाने, तीन फेज सप्लाई लाईन, रिहायशी क्षेत्रों से 11 व 33 किलो वाट की लाईनों में आने वाले अवरोधों को हटाने, शिफ्ट करने व कसने तथा ढाणियों में बिजली से संबंधित शिकायतें सामने आई। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को ढाणियों में लंबित बिजली कनेक्शन शीघ्र मुहैया करवाने व उपभोक्ताओं के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने की हिदायत दी। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को ओवर बिलिंग के मामलों का निपटान, लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने व बिजली चोरी की रोकथाम, ओवरलोड की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। 









उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से कहा कि वे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण करें। हाई वोल्टेज लाइन पर अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएं ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। स्मार्ट मीटर के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें। ऊर्जा मंत्री ने निगम के अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति करने तथा जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिक स्तर पर करने के भी निर्देश दिए।


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर जीते गए हैं। प्रधानमंत्री के चेहरे की वजह से लोगों के अनुमान से ज्यादा लोगों ने वोट दिए हैं। हरियाणा में गठबंधन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह हाई कमान का मामला है। इस पर वे कुछ नहीं कह सकते हैं। अगले साल फरवरी में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें हिसार लोकसभा से टिकट मौका मिला तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।


इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्रोई, जिला पार्षद सत्यवीर सिंह, हिसार लोकसभा प्रभारी संदीप यादव सहित बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer