---Advertisement---

Hisar crime news today: डरा धमका कर पैसे की नाजायज मांग करने के मामले में दो गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Hisar crime news today: Two arrested for making illegal demand of money by threatening

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

GST चोरी के झूठे मैसेज कर पैसे की कर रहे थे डिमांड 

 हरियाणा न्यूज हिसार : सदर थाना हिसार पुलिस ने सेक्टर 14 हिसार निवासी एक व्यक्ति को डरा धमकाकर पैसे की नाजायज मांग करने के मामले में दो आरोपियों धांगर निवासी राजेश और सत्तर भट्टू निवासी अनिल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। 

    उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों ने बाबा रोड लाइन फर्म संचालक के पास जीएसटी घोटाले के नाम लेकर ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से फोन और मैसेज भेज नाजायज  पैसे की मांग की थी। जिसके बारे में बाबा रोड लाइन फर्म संचालक सेक्टर 14 हिसार निवासी व्यक्ति ने थाना सदर में शिकायत दी थी कि उसने व उसकी पत्नी ने बाबा रोड लाइन के नाम से एक फर्म बनाई थी। 

22 नवंबर 2023 को ईमेल के माध्यम से मैसेज आया कि वह फर्म ने जीएसटी चोरी करता है।  जीएसटी की चोरी कर घोटाला किया है। जिसका उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। अगर जुर्माना नहीं भरा तो उसे 7/8 साल की सजा हो सकती है। इसके बाद 25 नवंबर को उसके व्हाट्सएप के माध्यम से जीएसटी सेटलमेंट को लेकर धमकी भरा मैसेज भेज नाजायज पैसे की मांग की गई। 7 दिसंबर की फिर से फर्म संचालक के पास जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपए की मांग की। जबकि शिकायतकर्ता ने उपरोक्त फर्म 2013 में बंद कर दो थी। 

    उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर थाना सदर हिसार में मामला दर्ज कर उपरोक्त दो आरोपियों राजेश और अनिल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है आरोपियों को   अदालत में पेश कर 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों से माफी मांगी, किसानों का ऐलान

सिरसा की धरती से हुड्डा का ऐलान ; कांग्रेस सरकार बनने पर इनकी होगी पो बारह 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सुरक्षा कर्मी की मौत हत्या या आत्महत्या; पुलिस के लिए बनी सिर दर्द 

हिसार खेल समाचार 

हिसार की अपराधिक खबर 

Hisar news Today

Jind news Today

Rohtak Haryana news 

Haryana murder case today 

सफाई कर्मचारी ने लगाई आग

Siraa News Today

Karnal Haryana news 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer