Verification: eefe237ed2c24d7f

Increase in JJP Haryana level organization : जेजेपी के प्रदेश स्तरीय संगठन में बढ़ोतरी, जाने किसे क्या मिली जिम्मेदारी

0 minutes, 11 seconds Read

 Increase in JJP Haryana level organization

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 58 पदाधिकारी घोषित

हरियाणा न्यूज चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 58 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी अध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करते हुए 58 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। 

जेजेपी ने करण सिंह देपल और प्रेम शाहपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं। प्रदेश सचिव के पद पर राम सिंह कोडवा, वीरेंद्र बापोड़ा, पूर्व चेयरमैन मेहताब सिंह, धर्मबीर सिंह पाडा, राम किशन तुषिर, गुरमंगत सिंह, रामफल सरपंच, विनोद मोदी, संजीव तंवर, फरीदाबाद पूर्व जिला अध्यक्ष  राजेश भाटिया और शाहबाद नगरपालिका के चेयरमैन गुलशन क्वात्रा को नियुक्त किया हैं। वहीं ओमप्रकाश रसोई प्रदेश सहसचिव होंगे।

इनके अलावा देविंद्र बिल्ला, रविंद्र ढेजी, अजीत तिगड़ाना, ओमप्रकाश चोबराला, राम निवास, सत्येंद्र दातोली, बेगराज नागर, राजेंद्र बिल्ला, सतपाल पालू, सनवीर दलाल, एडवोकेट जय लाल, भले राम श्योकंद, दरबारा देशवाल, सुरेंद्र नैन कालवान, एडवोकेट सुंदर मलिक और रणधीर जांडोला को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के पद पर नियुक्त किया हैं।

 इसी तरह जगदीश दुबल, सरदार प्रेम सिंह, धर्मपाल बाजीगर, नरेंद्र घराड़सी, राम कुमार, कुलदीप, राम अवतार, सरिता धानक, सुरेश आट्टा, सुरेश भाट्टी, विजेंद्र कादियान सिवाहा, बच्चू सिंह बावल, शीशराम गुर्जर, ईश्वर भागवतीपुर, रमेश मोखरा, रविंद्र बखेता, सुरेंद्र बलहारा, हरबेल खाजाखेड़ा, सगनजीत सिंह, प्रेम कुमार कुकरेजा, सुखमंदर सिहाग, सुखराज सिंह सिद्धू, सरदार सवाई सिंह, ओम प्रकाश पंचाल, रोहताश दहिया, कमल कंबोज और समय सिंह खुर्दबान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होंगे। वहीं अजीत अंतिल को राई का हलका अध्यक्ष बनाया हैं।

Tags : Haryana news TodayJind newsHisar Haryana newslatest news HansiNarwana Murder case News  Uchana Murder case , नैन गौत्र में भांजी से शादी तय करने पर बवाल, इनेलो नेता का परिवार सहित बहिष्कार 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer