Verification: eefe237ed2c24d7f

JJP gave a blow to BJP : हिसार में जजपा ने भाजपा को दिया झटका ; भाजपा के कद्दावर नेता के नजदीकी ने थामा जजपा का दामन

0 minutes, 13 seconds Read

JJP gave a blow to BJP

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पटका पहनाकर किया पार्टी में शामिल

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पवन गंगवा को पार्टी का पटका पहनाकर जजपा में शामिल करते हुए।

पवन गंगवा भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई की युवा टीम के थे अहम सदस्य

हिसार :  उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लगातार जनता के मध्य उपस्थित रहकर संगठन के विस्तार व आगामी चुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दे रहे है। उनकी जनता के बीच रहकर उनकी सुनवाई करने की शैली से युवा वर्ग काफी प्रभावित है। इसी कड़ी में नलवा हल्के के युवा भाजपा नेता पवन गंगवा ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में भाजपा छोड़कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।
 उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत तौर पर पार्टी में शामिल किया और उन्हें हर तरह से मान सम्मान देने का आश्वासन दिया, साथ ही साथ कहा कि पवन गंगवा के जेजेपी में शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि पवन गंगवा जिला परिषद का चुनाव लड़ने के साथ साथ युवा कांग्रेस में भी पदाधिकारी रह चुके है और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई की युवा टीम के अहम सदस्य होने के साथ साथ डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा के परिवार से भी है। 
 युवा नेता पवन गंगवा ने कहा कि आज का युवा वर्ग उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मिलनसार शैली से बेहद प्रभावित है और इसी कारण क्षेत्र के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। पार्टी उनकी जंहा भी जिम्मेदारी लगाएगी वे उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जेजेपी जिलाध्यक्ष अमित बूरा, हलकाध्यक्ष राजेश झाझड़िया, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ अजीत सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जिला पार्षद सुनील मूण्ड, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा व अनूप लेगा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : JJP के इस संगठन का विस्तार : 60 पदाधिकारी घोषित ; जाने किसको क्या मिली जिम्मेदारी 

बाप ने बेटी को गोलियों से भूना, अस्पताल में युवती की मौत | Father shoots daughter with bullets

Delhi Hisar National Highway Accident Today : धुंध ने रोकी रफ्तार, दिल्ली हिसार हाईवे पर टकराए कई वाहन 

Fatehabad accident news today 

JJP Office in Narnaund opening : नारनौंद हलके के विकास के लिए पूरा रोड मैप तैयार; जल्द मिलेगी बाईपास की सौगात – दुष्यंत चौटाला

नरकीय जीवन जीने को मजबूर सरसौद गांव के ग्रामीण : प्रशासन नहीं ले रहा सुध

रोजगार समाचार हरियाणा

नेशनल कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत 

Accident in Hisar civil hospital : हिसार के नागरिक अस्पताल में हादसा ; जाने कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा 

एक ही गांव व एक ही गौत्र में शादी करने पर आई बड़ी खबर 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer