---Advertisement---

Latest News Hisar Haryana : लोडेड अवैध पिस्तौल सहित एक व्यक्ति के अलावा हिसार जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आठ को किया गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

गांव शाहपुर से अवैध पिस्तौल सहित एक काबू 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


हरियाणा न्यूज हिसार : अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार सीआईए ने गांव शाहपुर से एक व्यक्ति को लोडेड अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

     उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि कल 21 दिसंबर को पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव शाहपुर वाटर वर्क्स के पास एक व्यक्ति अवैध पिस्तौल लिए हुए खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख असहज हो वहा से भागने लगा। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव शाहपुर निवासी विजेंद्र बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर विजेंद्र के कब्जे से एक लोडेड अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। जिसे खाली करने पर उसमे से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त विजेंद्र के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

मोबाइल फोन और नकदी चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाइल फोन और नकदी बरामद

 हिसार पुलिस की एबीवीटी पुलिस टीम ने इंद्रा कॉलोनी हिसार स्थित मकान से 3 मोबाइल फोन और 20 हजार की नकदी चुराने के मामले में आरोपी उमेद विहार कॉलोनी निवासी सूरज उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया गया है। 

     मुख्य सिपाही राकेश ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को सब्जी मंडी चौकी पुलिस में अखबार बांटने का काम करने वाले इंद्र कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने उसके घर से 3 मोबाइल फोन और 20 हजार रुपए चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि वह 16 दिसंबर की शाम को खाना खाकर अपने घर पर सो गया। रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुस कर 3 मोबाइल फोन और बैग से 20 हजार रुपए की नकदी चोरी की है। जो वह शाम को अखबार की पेमेंट लेकर आया था और उसने अपने बैग में रखी थी। संजीव द्वारा दी गई शिकायत पर थाना एचटीएम ने अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

नकदी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा संपूर्ण नकदी बरामद

     हिसार अनाज मंडी चौकी पुलिस ने 19 दिसंबर 2023 को सेक्टर 14 हिसार से स्क्रैप का काम करने वाले व्यक्ति के पर्स से 4 हजार 200 रुपए चुराने के मामले में आरोपी आजाद नगर हिसार निवासी गुरप्रीत उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा संपूर्ण धनराशि बरामद की है। 

   एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि अनाज मंडी चौकी पुलिस में स्क्रैप का काम करने वाले मिर्जापुर रोड निवासी कुंदन ने उसके पर्स से 4200 रुपए चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि 19 दिसंबर को वह सेक्टर 14 हिसार में एक व्यक्ति से कबाड़ खरीद रहा था कि उसकी रेहड़ी में रखे पर्स से किसी ने 4200 रुपए चुरा लिए। दी गई शिकायत पर थाना शहर हिसार में अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपी गुरप्रीत उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा संपूर्ण धनराशि बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

    मुख्य सिपाही राकेश ने बताया कि आरोपी आदतन चोरी की वारदाते करता है। आरोपी पर पहले भी चोरी के 4 अभियोग अंकित है। जिनमे यह 2 दिसंबर को जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा 2 मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपी को आगामी कार्रवाई हेतु पेश अदालत कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

नकदी और कागजात छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई धनराशि बरामद

      आजाद नगर थाना पुलिस ने 21 अगस्त 2023 को साकेत कॉलोनी आजाद नगर हिसार से नकदी और कागजात छीनने के मामले में आरोपी मंगाली झारा निवासी प्रेम को गिरफ्तार किया गया है। 

   मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक रमेश ने बताया कि आरोपी ने 21 अगस्त की शाम को साकेत कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से नकदी और कागजात छीन भाग गया था। जिसके बारे में साकेत कॉलोनी निवासी अविनाश ने थाना सदर हिसार में शिकायत दी कि 21 अगस्त की शाम के उसके ताऊ जी के साथ छीना झपटी की वारदात हुई जिसमे नकदी और कागजात छीने गए है। दी गई शिकायत पर थाना में अभियोग अंकित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी नकदी और कागजात बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

पानी चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

      बालशमंद चौकी पुलिस ने बालसमंद सब माइनर से पानी चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों सिसवाला निवासी वीरेंद्र कुमार और जोगिंदर उर्फ टीटू को गिरफ्तार किया गया है। 

   एएसआई रविंद्र ने बताया कि बालशमंद चौकी में JE पवन कुमार ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ नहरी पानी चोरी का आरोप लगा शिकायत दी थी जिसमे उसने बताया कि वह 20 दिसंबर 2023 की शाम को सब माइनर नहर पद गश्त पर थे कि दो व्यक्ति रबड़ की पाइप लगा नहरी पानी चोरी करते पाए गए। जिनकी पहचान सिसवाला निवासी वीरेंद्र कुमार और जोगिंदर उर्फ टीटू के रूप में हुई। पुलिस ने दी गई शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर हिसार में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

पैनकार्ड अपडेट करने के नाम से धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

     हिसार साइबर थाना पुलिस ने बैंक अकाउंट में पैनकार्ड अपडेट कराने के नाम से को गई 1 लाख 28 हजार की धोखाधड़ी मामले में आरोपी पटना बिहार निवासी अंकित को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। 

     मामले में जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि हिसार साइबर थाना में एनसीसीआरपी पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमे 12 क्वार्टर हिसार  निवासी युवक ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक में एकाउंट है। 19 जुलाई 2023 को उसके मोबाइल पर एक लिंक सहित एक बल्क मैसेज आया जिसमे लिखा था “Dear user your SBI account will be blocked today please update your Pancard . Thank you SBI, click here । लिंक पर क्लिक करते ही SBI की YONO जैसी एक एप्लीकेशन खुली। जिसमे शिकायतकर्ता द्वारा यूजर आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर भर कंटिन्यू पर क्लिक किया। क्लिक करते ही उसके मोबाइल पर ओटीपी आया। 

ओटीपी सबमिट करने के उपरांत पैनकार्ड की डिटेल भर ओटीपी वेरिफिकेशन का ऑप्शन आया। इसके कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के पास उसके खाते से 1 लाख 28 हजार रूपए की ट्रांजेक्शन होने के बारे में मैसेज आया। जिसके बारे में पीड़ित व्यक्ति ने साइबर क्राइम पोर्टल पर धोखाधड़ी होने के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर हिसार साइबर थाना में अभियोग अंकित कर पहले एक आरोपी मुज्जफरपुर बिहार निवासी नितेश को गिरफ्तार किया गया था। 

      पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच कर दूसरे आरोपी अंकित को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपी  बैंक अकाउंट में पैनकार्ड अपडेट करने के नाम से लोगो के पास बल्क एसएमएस भेज ठगी करते थे। आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है। आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

मोबाइल फोन छीनने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

      सिविल लाइन थाना पुलिस ने इंडस स्कूल के पास से मोबाइल फोन छीनने के मामले में दूसरे आरोपी हांसी निवासी दीपक  को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 379A के तहत अंकित अभियोग संख्या 443 दिनाक 30.07.2022 में गिरफ्तार किया गया है। 

    सहायक उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन हिसार में 30 जुलाई 2022 को सेक्टर 13 हिसार निवासी एक लड़की ने इंडस पब्लिक स्कूल के पास से मोटरसाइकिल सवार लडको द्वारा उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग जाने के बारे में शिकायत दी थी। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जगदीश कॉलोनी हांसी निवासी कृष्ण को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की थी। उपरोक्त आरोपी दीपक भी मोबाइल फोन छीनने की वारदात में शामिल था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी दीपक पर पहले भी चोरी और लड़ाई झगड़े के अभियोग अंकित है जिनमे यह जमानत पर रिहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Tags : Haryana News Today, latest news Hisar, Haryana news Jind,  Haryana accident news today 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer