Verification: eefe237ed2c24d7f

Road Accident in Jind: वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

0 minutes, 7 seconds Read

Elderly woman dies after being hit by vehicle in Jind 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज जींद : अमरहेड़ी श्मशानघाट के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसने बाद में उपचार दौरान हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया है।  मामले की सूचना पाकर थाना सदर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। बाद में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम उपरांत वारिसों को सौंप दिया है। वहीं मृतका के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश तेज कर दी है।

गांव कंडेला निवासी मंगतराम (38) ने थाना सदर जींद पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह पुलिस विभाग मधुबन में नौकरी कर रहा है। वह 1 बहन तथा 2 भाई थे। जिनमें से भाई की मौत हो गई है। वहीं पिता की भी मौत हो चुकी है। वह पिछले करीब 2-3 साल से शीतलपुरी कालोनी जींद में परिवार सहित रह रहा है। शनिवार को उसकी मां पतासो देवी किसी काम से पैतृक गांव कंडेला गई हुई थी। वहां से शाम को वापस लौटते समय माता प्राइवेट वाहन में बैठकर शीतलपुरी कालोनी आने के लिए अमरहेड़ श्मशानघाट के नजदीक उतरी थी। जब उसकी मां सड़क पार कर रही थी तो इसी दौरान अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार, गफलत और लापरवाही से चलाता हुआ आया तथा उसकी माता तो सीधी टक्कर मार दी। 

HSSC Group D Result Update : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के ग्रुप डी का सीईटी रिजल्ट घोषित करने को लेकर आई अपडेट

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपने वाहन सहित वहां से फरार गए। वहीं टक्कर लगने से उसकी माता सिर के बल सड़क पर जा गिरी तथा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसकी मां को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी माता को गंभीर हालत के चलते आगामी उपचार के लिए रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। वह माता को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर गया जहां उपचार दौरान उसकी माता ने दम तोड़ दिया है।

Haryana Municipal Election Update News : हरियाणा सरकार ने नीलोखेड़ी, जुलाना, नारनौंद, इंद्री, बराड़ा नगर पालिकाओं के वार्ड आरक्षित किए 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer