Verification: eefe237ed2c24d7f

Uchana Murder Case Update : पति की हत्या करने में महिला का साथ देने वाला गिरफ्तार

0 minutes, 8 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज उचाना  : उचाना क्षेत्र के गांव सुरबरा में एक महिला के साथ मिलकर उसके पति की पीट- पीट कर हत्या करने के आरोपी को थाना उचाना पुलिस ने काबू करके हवालात में बंद किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी हुई है। 

जांच अधिकारी ने बताया कि गांव सुरबरा निवासी राजा पुत्र राम कुमार निवासी सुरबरा का शव वीरवार की सुबह उसके मकान में तूड़ी वाले हाल कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ अवस्था में मिला था। शव के मुंह, कान, सिर, हाथों पर चोटों के निशान थे और बाएं कान से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया था।

वहीं मृतक के भतीजे अमित ने शिकायत देकर बताया था कि बुधवार की रात को उसके चाचा राजा व चाची कुसुम में खूब झगड़ा हुआ। जिसमें चाची ने चाचा को चोटें मारीं। थोड़ी देर बाद बाइक पर रिश्ते में चाचा लगने वाला वीरेन्द्र वहां आया तथा राजा के घर में चला गया।

सुबह वीरेन्द्र ने सबको बताया कि उसने तथा कुसुम ने पीट-पीट कर राजा की हत्या की है। अमित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच दौरान आरोपी वीरेन्द्र उर्फ बिन्द्र निवासी सुरबरा को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों से माफी मांगी, किसानों का ऐलान

सिरसा की धरती से हुड्डा का ऐलान ; कांग्रेस सरकार बनने पर इनकी होगी पो बारह 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सुरक्षा कर्मी की मौत हत्या या आत्महत्या; पुलिस के लिए बनी सिर दर्द 

हिसार खेल समाचार 

हिसार की अपराधिक खबर 

Hisar news Today

Jind news Today

Rohtak Haryana news 

Haryana murder case today 

सफाई कर्मचारी ने लगाई आग

Siraa News Today

Karnal Haryana news 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer