Verification: eefe237ed2c24d7f

Weather alert in Haryana : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट

0 minutes, 1 second Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज :  हरियाणा व उसके आसपास के क्षेत्र में साइक्लोनिक सकुर्लेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से आगामी तीन दिनों तक हरियाणा प्रदेश में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं कोहरे के कारण दृश्यता में भी कमी आएगी। 

भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र से जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार 11 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान 11 से 13 दिसंबर के बीच बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश के आसार भी बने रहेंगे। हरियाणा के 12 जिलों में तीन जिलों में घने कोहने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में सुबह और शाम को कोहरे का ज्यादा प्रभाव रहेगा। प्रदेश में महेंद्रगढ़ का तापमान सबसे कम रहा। यहाँ न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार का तापमान 7.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रहा। राजस्थान से सटे हिसार तथा महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक तापमान गिरा है। यहां अगले दो दिनों के दौरान भी न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। भारत मौसम विभाग के मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा का पानीपत जिला पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गर्म बना रहा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer