---Advertisement---

सांसद जयप्रकाश पुरूष प्रधान मानसिकता से ग्रस्त, महिलाओं को समझते हैं पैर की जूती – सुनैना चौटाला

Follow Us
---Advertisement---

 MP Jaiprakash suffers from male-dominated mentality, he treats women like doormats – Sunaina Chautala. 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस पार्टी सांसद जयप्रकाश की टिप्पणी पर अपना स्पष्टीकरण दे, अगर यह कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक बयान है तो राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, अगर नहीं तो फिर सांसद जयप्रकाश सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे


हरियाणा न्यूज/चंडीगढ़ : इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने हिसार से कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी द्वारा ‘‘विरासत महिलाओं की नहीं, पुरूषों की होती है। जैसे दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जयप्रकाश पुरुष प्रधान मानसिकता से ग्रस्त हैं। जेपी शायद यह भूल गए है कि जिस कांग्रेस पार्टी से वो संबंध रखते हैं उस पार्टी की कमान संभालने वाली इंदिरा गांधी ही थी। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली। वो दोनो ही महिला थी।












 सांसद जयप्रकाश द्वारा इस तरह से महिलाओं पर ओछी टिप्पणी करना बेहद अशोभनीय और निंदनीय है। यह उनकी उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने जैसे कहा कि पुरुष ही विरासत को संभालते हैं तो वो इस बात का भी ध्यान रखें कि पुरूष को पैदा करने वाली भी महिला ही होती हैं। ऐसे नेता कभी भी समान रूप से समाज का विकास नहीं करवा सकते क्योंकि वो हमेशा महिला और पुरुष में अंतर रखते हैं। ऐसे लोग महिलाओं को हमेशा अपने पैर की जूती समझते हैं और महिलाओं को निचले पायदान पर रखने का ही काम करते हैं।


सुनैना चौटाला ने कहा कि आज संसार के सभी देश महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं और भारत देश भी उनमें से एक है। कांग्रेस पार्टी को भी उनके सांसद जयप्रकाश की टिप्पणी पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या यह उनकी पार्टी का अधिकारिक बयान है, अगर यह कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक बयान है तो राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। अगर नहीं तो फिर सांसद जयप्रकाश देश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो आने वाले चुनावों में महिलाएं कांग्रेस पार्टी को आइना दिखा देंगी। 

ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

नारनौंद में नकली पीवीसी पाइप बनाने की फैक्ट्री का भांडा फोड़, copyright act के तहत मामला दर्ज 

हांसी के नजदीकी गांव की सरपंच निलंबित, पूरा मामला जानने के लिए टच करें

Breaking News Today: गुरुग्राम की फायरबॉल फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, कई लोग घायल आसपास के मकानों व फैक्ट्रियों की दीवार हिली,

Sirsa News Today: होटल संचालक के पक्ष में उतरे दुकानदार, दुकानें बंद कर थाने में लगाया धरना

हिसार अनाज मंडी से सरसों चोरी करने वखरीदने का आरोपित गिरफ्तार, जींद जिले के दो व करनाल जिले का खरीददार गिरफ्तार

इंसानों की तरह पशुओं में भी कृत्रिम अंग इम्प्लांट की मिलेगी सुविधा
तेजधार हथियार से कट अलग हुए हाथ को निजी अस्पताल हिसार के डॉक्टर में ऑपरेशन कर सात घंटे में जोड़ा , 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer