---Advertisement---

फतेहाबाद के टोहाना में गली में गाली देने से मना करने पर पिता पुत्र पर गंडासी से हमला ! Tohana News

Follow Us
फतेहाबाद के टोहाना में गली में गाली देने से मना करने पर पिता पुत्र पर गंडासी से हमला ! Tohana News
---Advertisement---

फतेहाबाद टोहाना कन्हड़ी गांव में पिता पुत्र पर गंडासी से हमला

Tohana News : फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र के गांव कन्हड़ी में गली में गाली देने से रोकने पर एक युवक ने पिता पुत्र पर गंडासी से हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं टोहाना पुलिस ने घायल की षिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी करवाई आरंभ कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Father and son attacked with axe in Fatehabad Tohana Kanhari village

टोहाना के अस्पताल में उपचाराधीन गांव कन्हड़ी निवासी सुरेष ने बताया कि वो खेती बाड़ी का काम करता है और किसी काम से दोपहर को करीब 11 बजे अपने पड़ौसी रवीष के घर गया हुआ था। जब वो दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे तो गांव कन्हड़ी का ही रहने वाला सतीष गली में आकर गाली देने लगा। जब उसने बाहर जाकर सतीष से गाली देने का कारण पूछा तो उसने अपने हाथ में ली हुई गंडासी से उसके सिर में वार कर दिया। ( Fatehabad News in Hindi )

सुरेष ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब गंडासी के वार से बचने के लिए जब उसने अपना हाथ अड़़ाया तो उसके हाथ का अंगूठा कट गया। पीड़ित ने बताया कि जब वो हमलावर सतीष से अपनी जान बचाकर भागने लगा तो सतीष ने फिर से उसके सिर में वार किया और उसकी गंडासी उसके हाथ की उंगलियों पर लगी, जिससे उसकी दो उंगलियां कट गई। ( Kanheri Fatehabad News )

सुरेष ने षिकायत में बताया कि जब वो बचाओ बचाओ के लिए चिल्लाया तो उसके पिता ईष्वर सिंह घर से बाहर निकले व गली के अन्य लोग भी अपने घरों से बाहर आ गए। हमलावर सतीष ने अपने चाचा के लड़के मनोज को बुला लिया और उसने आते ही उसके पिता पर हमला कर दिया। ( Abtak Haryana News )

 

मनोज ने मौके पर पहुंचकर मेरे पिता ईश्वर को अपने हाथ में ली हुई लाठी सिर में करने की कोशिश की जो लाठी मेरे पिता ईश्वर के बाएं हाथ पर लगी मौके पर मौजूद पड़ोसियो ने हमें बचाया भीड़ इकट्ठी होते देख सतीश और मनोज अपने-अपने हाथ में लिए हथियारों सहित मौका से भागने लगे और जाते-जाते हमें कह गए की आईन्दा तुम्हारे परिवार का कोई आदमी हमें मिला तो हम उसे जान से मार देंगे फिर मैं और मेरा पिता अपने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल टोहाना में आ गए जहां मेरा इलाज चल रहा है सतीश ने करीब 4 साल पहले भी मेरे पिता ईश्वर को चोटे मारी थी जो इसी रंजिश के चलते सतीश ने आज मेरे ऊपर काप्पा गंडासा से वार करके चोट मार कर जान से मारने की कोशिश की वह सतीश के चाचा के लड़के मनोज ने मेरे पिता ईश्वर को लाठी मार कर जान से मारने की कोशिश की है इन दोनों ने बिना वजह रंजिश रखते हुए मेरे व मेरे पिता ईश्वर को चोटे मारी है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer