---Advertisement---

Barwala News : बरवाला बस स्टैंड पर रोडवेज बस कंडक्टर से मारपीट, मामला दर्ज

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरवाला बस स्टैंड पर सवारियों को लेकर भिड़े दो बस का स्टाप

Barwala Hisar News : हिसार जिले के बरवाला बस स्टैंड पर रोडवेज बस कंडक्टर और दूसरी गाड़ी चालक के बीच मारपीट हो गई। रोडवेज बस कंडक्टर का आरोप है कि उस पर हमले में उसकी ईटीटी मशीन भी टूट गई और उसे भी काफी छोटे लगी हैं साथ ही हजारों रुपए की नगदी भी गायब हो गई। बरवाला थाना पुलिस हमले में घायल कंडक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Roadways bus conductor beaten up at Barwala bus stand

हिसार जिले के गांव बास निवासी संदीप ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत है। 11 जून की शाम करीब 8:30 बजे वह अपने बस HR39E 9634 को लेकर बरवाला बस स्टैंड पर पहुंचा था। उसकी बस के आगे दूसरी बस खड़ी थी जो बरवाला से हिसार की आवाज लेकर सवारियों को बैठा रहा था। जब उसने बस चालक और परिचालक से कहा कि यह टाइम उसकी बस का है और आप सवालिया क्यों बिठा रहे हो। संदीप का आरोप है कि इतना कहते हैं उन्होंने उसे रोक कर बस से खींच लिया और गाली गलौज तथा मार पिटाई करने लगे। दूसरी बस के चालक और परिचालक ने अपने हाथ में लिया हुआ लोहे का धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। ( Hisar News Today

संदीप का आरोप है कि इस हमले में उसे काफी छोटे आई हैं और उसके बैग से 10550 भी गिर गए साथी उसकी ETT machine भी टूट गई। संदीप का आरोप है कि बस के चालक और परिचालक ने उसके साथ बेवजह झगड़ा कर चोट मारी है तथा उसकी ETT machine तोड़ी है। इसके साथ ही उनके द्वारा किए गए झगड़े की वजह से ही उसके बैग से 10550 रुपए का कैश गायब हो गया। संदीप ने कहा कि आरोपित बस चालक और परिचालक की वजह से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है और उनके खिलाफ कानून कारवाई करने की मांग की है। बरवाला थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत के आधार पर बस चालक और परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ( Abtak Haryana News

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer