---Advertisement---

Barwala News : न्यू कक्कड़ मार्केट की olympic sports shop से 4.9 लाख की चोरी, CCTV फुटेज में कैद चोर

Follow Us
---Advertisement---

Barwala New kakkar market में Olympic Sports Shop से लाखों रुपए के सामान व नकदी की चोरी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरवाला में बीती रात नकाबपोश अज्ञात चोर न्यू कक्कड़ मार्केट में स्थित ओलंपिक स्पोर्ट्स एंड किड्स वियर की दुकान से लाखों रुपए के सामान और नकदी की चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पीड़ित दुकानदार समेत आसपास के दुकानदारों से जानकारी लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी।

 

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सिपाही सोनू ने भी मौके पर पहुंचकर चोरों द्वारा मौके पर छोड़े गए फिंगर प्रिंट को अपने कैमरे में कैद किया। दुकानदार ने इस चोरी की घटना की शिकायत Barwala police को सौंप दी है। इस चोरी की सूचना पाकर पार्षद प्रतिनिधि ऋषि पाल ने मौके पर पहुंचकर इस चोरी की घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

दुकानदार खेड़ी जालब निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसने Barwala की न्यू कक्कड़ मार्केट में olympic sports shop की दुकान की हुई है। रविवार शाम को लगभग साढ़े 7 बजे सही सलामत ताले वगैरह लगाकर अपने घर चला गया था। सोमवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी, तो मौके पर आकर पाया की दुकान के ताले टूटे हुए थे। 

 

दुकानदार ने बताया कि शटर थोड़ा ऊपर उठा हुआ था तथा दुकान का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। दुकान के अंदर जाकर सामान को संभाला तो उसकी olympic sports shop की एक दराज का ताला टूटा मिला और इस दराज में रखें 90 हजार नकदी की चोरी हुई पाई गई। दुकान का सामान ट्रैक सूट, बनियान, अंडरवियर व अलग-अलग साइज के पजामे समेत अन्य सामान चोरी हुआ पाया गया। 

 

शातिर चोरों ने चोरी करने से पूर्व दुकान के अंदर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे को olympic sports shop के एक अंडरवियर से ढक दिया और दूसरे कैमरे का मुंह मोड़ दिया। दुकान के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज के अनुसार दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और दो नकाबपोश युवक पैदल घूमते नजर आए।

चोरी करने के बाद ये नकाबपोश युवक चोरी किए गए सामान को olympic sports shop के ही सूटकेस और बैग में डालकर ले गए।  दुकानदार सुरेंद्र के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत 4 लाख रुपए और 90 हजार रुपए की नकदी की चोरी बताई जा रही है। 90 हजार रुपए की नकदी सोमवार को लुधियाना जाकर दुकान का सामान खरीदने के लिए दुकान के अंदर रखी हुई थी। Barwala police द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है और पुलिस द्वारा इस चोरी की घटना की बड़ी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

 

हिसार में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार युवकों ने मारी गोली,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer