---Advertisement---

Heaps of Garbage : गंदगी के ढेरों से बदहाल हालात, बंद नाले बने ग्रामीणों की परेशानी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Heaps of garbage litter Pakka Khera village of karnal

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Karnal News : करनाल जिले के मूनक खंड का गांव पक्का खेड़ा इन दिनों अव्यवस्था और गंदगी से जूझ रहा है। गांव में जगह-जगह फैले कूड़े-कर्कट के ढेर ( Heaps of garbage ) और नालों की दुर्दशा ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है।

गांव के राजकीय स्कूल की दीवार के साथ लगता नाला पूरी तरह अवरुद्ध पड़ा है जिससे दुर्गंध और मच्छरों की भरमार हो गई है। स्कूली बच्चे दुर्गंध से परेशान हैं।

ग्रामीण नाथू राम ने बताया कि सरपंच की लापरवाही के कारण गांव में साफ-सफाई नाममात्र की गई है। नालों पर उगी घास और झाड़ियों ने न केवल स्कूल बल्कि मुख्य मार्ग की सुंदरता को भी बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि गांव की आबादी के हिसाब से 2 सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं, फिर भी पंचायत की अनदेखी के चलते गांव की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।

गांव के स्कूल की दीवारों पर बने महापुरुषों के चित्र संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, शहीद-ए-आजम भगत सिंह और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और लिखे स्लोगन अब खराब निर्माण कार्य और सीमेंट के झड़ने के कारण लगभग मिट चुके हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की कंजूसी और घटिया सामग्री के कारण दीवारों पर चढ़ाई गई सीमैंट परत कुछ ही महीनों में उखड़ गई जिससे महापुरुषों की तस्वीरें धुंधली हो गई हैं और आधे से ज्यादा मिट गई। ग्रामीणों ने कहा कि पक्का खेड़ा से बांसा जाने वाले मार्ग के साथ लगता नाला भी आधे से ज्यादा अवरुद्ध पड़ा है जिससे बरसात या गंदे पानी की निकासी न होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है।

उन्होंने बताया कि गांव में मच्छर और मक्खियों की बढ़ती संख्या के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है परंतु जिम्मेदार अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, अवरुद्ध नालों की सफाई करवाई जाए और स्कूल की दीवारों पर बनी महापुरुषों की तस्वीरों का पुनर्निर्माण किया जाए ताकि विद्यार्थियों में प्रेरणा का भाव बना रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Hisar Crime: पार्क के पास महिला को गिराकर कानों की बालियां झपटीं, दो दिन के रिमांड पर फफड़ाना का आरोपी

Hisar Crime: पार्क के पास महिला को गिराकर कानों की बालियां झपटीं, दो दिन के रिमांड पर फफड़ाना का आरोपी

September 8, 2026
पिल्लूखेड़ा के कालवा गांव से युवती लापता, बुआ के पास आई युवती सुबह घर से निकली

पिल्लूखेड़ा के कालवा गांव से युवती लापता, बुआ के पास आई युवती सुबह घर से निकली

September 5, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

करनाल पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश ढेर, बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के बदमाशों को मार गिराया

August 7, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer