---Advertisement---

घर पर फायरिंग: अनूप बेलरखा का साथी चढ़ा हिसार पुलिस के हत्थे, डकैती की घटना का खुलासा, Hisar News Today

Follow Us
---Advertisement---

Firing at House in Hisar News Haryana ki taaja khabar

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today: हिसार शहर के 12 क्वार्टर एरिया में घर पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। ‌आरोपी पिछले 6 महीना से पुलिस को चकमा देकर बचाने में कामयाब हो रहा था लेकिन इस बार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

 

Hisar Firing News: हिसार में घर पर फायरिंग 

  12 क्वार्टर पुलिस चौकी प्रभारी ASI राकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में करीब 6 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अनूप बेलरखा का साथी बताया जा रहा है और डकैती की योजना में भी शामिल होने का खुलासा हुआहै। ‌

मामले की जानकारी देते हुए Hisar police प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 18.11.2025 को महावीर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि रात करीब 12 बजे उसके पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी के दौरान कुछ युवकों द्वारा गली में शोर-शराबा किया जा रहा था। इसी दौरान शिकायतकर्ता के भतीजे के साथ झगड़ा हो गया था। बाद में कुछ युवक मोटरसाइकिल पर आए, जिनमें से एक युवक ने अपने पास मौजूद पिस्तौल से घर के बाहर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में पुलिस थाना में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अरुण उर्फ कशी पुत्र अजय निवासी बाल्मीकि चौक, महाबीर कॉलोनी हिसार को गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद से करीब 6 महीने से फरार चल रहा था। “गिरफ्तार आरोपी अरुण, मुख्य आरोपी अनूप उर्फ अनूप बेलरखा का साथी है तथा उसके साथ मिलकर एक डकैती की वारदात में भी शामिल रहा है। उक्त मामले में भी आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी को पुलिस द्वारा City police station Hisar हवालात कर आगे की कार्रवाई जारी है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer