---Advertisement---

Haryana Crime News: जींद उचाना मार्ग पर फायरिंग; पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

Follow Us
---Advertisement---

Jind Uchana Road firing in Haryana Crime News Today   

Jind News Today: जींद उचाना मार्ग पर गांव बड़ौदा फ्लाईओवर के नजदीक एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायर करने की घटना सामने आई है। जींद सीआईए पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी तुमको नाकेबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बड़ौदा फ्लाईओवर के पास फायरिंग

सीआईए स्टाफ जींद के इंचार्ज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 07-03-2026 को गांव बड़ौदा फ्लाईओवर के पास बड़ौदा निवासी जगदीप उर्फ काजु पुत्र रणबीर उर्फ लीला के ऊपर सफेद रंग की गाड़ी में सवार सचिन उर्फ चीना व राहुल ने जान से मारने की नियत से सीधे फायर किए थे। जिसमें जगदीप उर्फ काजु ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। जिस पर जगदीप उर्फ काजु की शिकायत पर थाना उचाना में मुकदमा नंबर 64 दिनांक 7-3-2026 को उक्त आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया गया था। 

 

हत्या के प्रयास मामले में 2 आरोपी अवैध हथियारों व गाड़ी सहित गिरफ्तार

इस मामले में दिनांक 13-03-2026 को PSI आनन्द कुमार के नेतृत्व में टीम को गुप्त सूचना मिलने पर गांव कहसुन – खटकड़ के बीच नाकाबंदी की गई नाकाबन्दी के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जिसमें में सचिन उर्फ चीना वासी बड़ौदा व राहुल उर्फ RK वासी भोंगरा जिला जींद सवार थे। पुलिस गाड़ी को देखकर सचिन उर्फ चीना खेतों की तरफ भागने लगा तथा भागते समय गिरने से सचिन उर्फ चीना के दाएं पैर में चोट लग गई।

 

 

जिसको टीम के द्वारा काबू किया गया। सचिन उर्फ चीना की तलाशी के दौरान उसके कब्जा से दो अवैध पिस्तौल व दो जिंदा रौंद बरामद हुए व गाड़ी में बैठे दूसरे युवक को भी काबू किया जिसने अपना नाम राहुल उर्फ RK वासी भोंगरा जिला जींद बताया । काबू करने पर राहुल उर्फ RK के कब्जा से भी एक अवैध पिस्तौल बरामद किया गया व वारदात के समय प्रयोग की गई सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद हुई।

 

आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। आरोपियो को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer