Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

0 minutes, 0 seconds Read

15 अगस्त से हांसी में शुरू होगा बेसहारा पशु पकड़ो अभियान जल्द जारी होगा टेंडर, हांसी शहर को बनाया जाएगा बेसहारा पशु मुक्त : डीसी राहुल नरवाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

 

 

मॉडल टाउन में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए लगाए जाएंगे नए मोटर पंप सेट
हांसी, 30 जुलाई। 
जिला प्रशासन द्वारा हांसी शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि हांसी शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 15 अगस्त से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद द्वारा जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य एजेंसी का चयन किया जाएगा, ताकि निर्धारित समय पर अभियान शुरू किया जा सके।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में हांसी शहर में लगभग 1200 से 1300 बेसहारा पशु मौजूद हैं। इन पशुओं के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है तथा आम नागरिकों और वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी नगर परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाकर सैकड़ों बेसहारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाया गया था। अब शेष बचे पशुओं को भी चरणबद्ध तरीके से पकड़कर निर्धारित गौशालाओं एवं अन्य उपयुक्त आश्रय स्थलों में भेजा जाएगा, जिससे शहर की सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त किया जा सके।
डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल पशुओं को सड़कों से हटाना नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात को सुचारु बनाना तथा शहर की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखना भी है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को अभियान की सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि 15 अगस्त से बिना किसी बाधा के अभियान शुरू किया जा सके।
उन्होंने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में  बेसहारा पशु दिखाई दें तो इसकी सूचना नगर परिषद को दें, ताकि संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि हांसी को बेसहारा पशुओं की समस्या से स्थायी राहत दिलाई ।

ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer