---Advertisement---

Hisar Job Fair 2026: हिसार रोजगार मेले में युवाओं की उमड़ी भीड़, कई कंपनियों ने दिए नौकरी के मौके

Follow Us
---Advertisement---

हिसार रोजगार मेला: सरकारी कॉलेज में लगा जॉब फेयर, युवाओं को मिला रोजगार का मौका

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के युवाओं को रोज़गार के बेहतर अवसर प्रदान करने और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को हिसार में रोजगार मेले का आयोजन ( Hisar Job Fair 2026 ) किया गया। यह मेला मंडल रोज़गार कार्यालय तथा गुरु गोरखनाथ जी राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

हिसार प्राइवेट नौकरी भर्ती

मेले का आयोजन राजकीय महाविद्यालय के सावित्रीबाई फुले ब्लॉक में किया गया, जहाँ सुबह से ही नौकरी की तलाश में आए युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लगभग चार हज़ार सात सौ से भी अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी दर्ज करवाई।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दीप प्रज्वलित कर किया हिसार रोजगार मेले का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें निजी क्षेत्र में बेहतर करियर विकल्प प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ( Hisar college job fair )

हरियाणा में रोजगार के अवसर उपलब्ध

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का एक सशक्त माध्यम हैं।

कौशल के अनुरूप रोजगार

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे युवाओं को अपने कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलती है तथा वे आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोजगार मेले युवाओं और नियोक्ताओं के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करते हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों को रोजगार प्राप्त करने में आसानी होती है।

 

Haryana youth employment opportunities

कैबिनेट मंत्री ने ने उपस्थित युवाओं के उत्साह और ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि हमारे युवा ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में अपार प्रतिभा, ऊर्जा और क्षमता है, जिसे सही दिशा और अवसर मिलने पर वे देश एवं प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

Haryana private company recruitment

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ज़िला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेश दुहन मौजूद रहीं। वहीं, कार्यक्रम की संरक्षक (Patron) एवं गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंजू चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। मंडल रोज़गार अधिकारी पंकज कुमार ने रोज़गार मेले के बारे में बताया तथा मेले की सराहना की।

रोज़गार मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां

इस रोज़गार मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार रहीं। सिर सीधी भर्ती कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का मौके पर ही इंटरव्यू लिया गया और शॉर्टलिस्ट किया गया।

 डिजिटल रजिस्ट्रेशन: युवाओं की सुविधा के लिए क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया काफी आसान रही।

करियर को सही दिशा देने के लिए उचित मार्गदर्शन

 करियर काउंसलिंग: रोज़गार कार्यालय के अधिकारियों द्वारा युवाओं को करियर को सही दिशा देने के लिए उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। मीडिया प्रभारी प्रो. मनोज कुमार व डॉ .राजपाल ने बताया कि यह मेला हमारे युवाओं के लिए बेहतर करियर की ओर एक कदम आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर है। हमारा उद्देश्य है कि हर योग्य उम्मीदवार को उसकी प्रतिभा के अनुसार सही मंच मिले। प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. सतीश वर्मा ने प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्यों, एन.एस.एस तथा एन.सी.सी. अधिकारीयों, एन. एस . एस के विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

स्कूल संचालक के बेटे पर छात्रा से गलत हरकत का आरोप: युवक गिरफ्तार, स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल?

August 12, 2026

Hansi News: 15 अगस्त को हांसी में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, CM नायब सैनी करेंगे ध्वजारोहण

August 12, 2026

Rohtak News: मुस्कान बल्हारा आत्महत्या मामले में नया मोड़; महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत का शीलू बल्हारा को लेकर बड़ा फैसला

August 11, 2026
Hisar News: हिसार में तिरंगे के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदी स्मारक पर अमर शहीदों को किया नमन

Hisar News: हिसार में तिरंगे के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदी स्मारक पर अमर शहीदों को किया नमन

August 11, 2026
Rewari Breaking: होटल ग्रीन अर्थ के कमरे में युवक की मौत, कमरे में मिला शव; दूसरा साथी रात को निकला, जाने पूरा मामला

Rewari Breaking: होटल ग्रीन अर्थ के कमरे में युवक की मौत, कमरे में मिला शव; दूसरा साथी रात को निकला, जाने पूरा मामला

August 11, 2026

Jhajjar News: झज्जर में ईंट मारकर हत्या; पशु बाड़े में पार्टी विवाद, युवक के सिर में मारी ईंट

August 11, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer