Private bus conductor attacked in Narnaund
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Haryana News Today : हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव में एक प्राईवेट बस के कंडैक्टर पर कुछ युवकों ने लाठी डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया और उसके पैसे व मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। नारनौंद थाना पुलिस ने बस परिचालक की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी सभी हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
हांसी जिले के गांव मिर्चपुर निवासी लोकेश ने मिर्चपुर पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वो रमेश गोयत वासी बैलरखा जिला जींद की बस नंबर HR 56B-2342 जो जींद से बरवाला चलती है पर कन्डैटरी की नौकरी करता हु। हम बरवाला से सवारिया चढाकर दोपहर करीब समय 12.40 बजे बरवाला से जींद के लिए चले थे। बस को मिर्चपुर निवासी भूरा चला रहा था। जब हम समय करीब 01.40 पर मिर्चपुर से चलकर जींद की तरफ निकेले तो आगे से समित उर्फ अठा, बिजेन्द्र उर्फ कांडा, कालू पुत्र कर्मबीर, हिमांशु, विक्की व एक दो अन्य थे जिनको मै जानता नही जिन सभी ने अपने हाथो मे राड हाकी व बिण्डे लिए हुए थे और इन सभी ने बस के आगे आकर बस को रोक लिया और विक्की व बिजेन्द्र उर्फ कांडा ने मुझे बस से उतार लिया।

लोकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उपरोक्त सभी ने राड व बिंडों से मेरे को बैरहमी से पीटा मेरी जेब मे 10 हजार रूपये व एक मेरा मोबाईल वन प्लस को निकालकर ले गए। जाते जाते सभी हमलावर मुझे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। गंभीर हालत में उसे नारनौंद सीएचसी में ले आए जहां से डा0 साहब से मेरी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार का रैफर कर दिया। हिसार से मुझे अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रैफर कर दिया जहा मेरा ईलाज चल रहा है। नारनौंद थाना पुलिस ने प्राइवेट बस कंडैक्टर लोकेश की शिकायत पर सुमित उर्फ अठा, बिजेन्द्र उर्फ कांडा, कालू पुत्र कर्मबीर, हिमांशु, विक्की व दो अन्य व्यक्ति वासियान मिर्चपुर व अन्य ने षडयंत्र रचकर बिना वजह चोटे मारने का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।








