Verification: eefe237ed2c24d7f

रोघी खाप दो फाड़! Hansi SP को सम्मानित करने पर छिड़ा विवाद, प्रधान सुमेर डाटा का बड़ा बयान

0 minutes, 6 seconds Read

Roghi Khap split over honouring Hansi SP

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News: चानौत टी विवाद की चिंगारी अभी तक सुलग रही है। चानौत धरने को लेकर हांसी पुलिस अधीक्षक ( Hansi SP ) को सम्मानित करने पर रोघी खाप दो फाड़ हो गई है। खाप के प्रधान समेर डाटा ने पुलिस अधीक्षक को सम्मानित करने वाले हरदीप शर्मा को स्वयंभू प्रधान का दर्जा और कहा कि हांसी पुलिस ने चानौत टी विवाद के दौरान अंश और धरने पर बैठे लोगों पर लाठी चार्ज सहित आंसू गैस के गोली लगने का काम किया है। वहीं अपने आपको खाप प्रधान बताने वाला हरदीप शर्मा भाजपा सरकार और प्रशासन का चमचा बना हुआ है।

रोघी खाप द्वारा चानौत जल आंदोलन के दौरान हांसी पुलिस द्वारा सुझबुझ से काम लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन को पूरी तरह से कॉर्पोरेट करने पर खाप के एक गुट ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को सम्मानित किया था। जैसे ही यह खबर अब तक हरियाणा न्यूज़ सहित तमाम न्यूज़ पेपर में प्रकाशित हुई तो खाप कार्यकारिणी के सदस्य जाट धर्मशाला में इकट्ठे हुए और इस मुद्दे पर मंथन करते हुए इसकी घोर निंदा की। ‌( latest News Hansi )

रोघी खाप के प्रधान समेर डाटा ने कहा कि जब चानौत गांव में टी लगवाने के लिए धरना चल रहा था तो हरदीप शर्मा जैसे भाजपा सरकार और प्रशासन के चापलूस पंचायत की मर्यादा को भूलकर चमचागिरी करने में लगे हुए थे ‌। ऐसे लोगों की वजह से ही पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे थे। उन्होंने कहा कि हांसी पुलिस ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे वह सामान के हकदार हो। बल्कि हांसी पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिसकर्मी धरना प्रदर्शन पर बाहर से आने वाले लोगों को रोकने में लगे हुए थे।

रोघी खाप प्रधान ने कहा कि खाप पंचायत तक काम आपसी भाईचारे को मजबूत करना होता है ना की किसी की चमचागिरी करके आगे बढ़ना। खाप पंचायत हमेशा सामाजिक में फैसला लेते हैं और वह कभी भी किसी प्रशासनिक अधिकारी या नेता का सम्मान नहीं करती। खाता हमेशा समाज हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठते हैं और उसका समाधान करवा कर ही दम लेते हैं। बल्कि हरदीप शर्मा जैसे स्वयंभू प्रधान सरकार और प्रशासन को गुमराह करके अपने निजी फायदे के लिए इस तरह के मनगढ़ंत ढंगौसले करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि रोघी खाप में हमेशा खाप पंचायत की मर्यादा में रहकर अपना काम किया है। जो लोग पुलिस अधीक्षक को सम्मानित करने के लिए पहुंचे थे वह ना तो खा के किसी पद पर हैं और ना हिक आपका उनसे कोई लेना देना है। हरदीप शर्मा को इसका दंड दिया जाएगा और इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। खाप पंचायत हरदीप शर्मा के ग्रामीणों से विभाजित कर आगे की रणनीति पर विचार कर रही है।

रोघी खाप के महासचिव ज्ञान सिंह दलाल ने बताया कि समेर सिंह डाटा को खाप के अंतर्गत आने वाले गांव के मौजिज लोगों की मौजूदगी में सन 2008 में प्रधान चुना गया था। प्रधान सुनने के लिए जो खाप के नियमों और मर्यादा के अनुरूप ही पूरी कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इस कार्यकारिणी में हरदीप शर्मा और उनके साथ मौजूद लोगों का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

हांसी पुलिस दोबारा पुलिस अधीक्षक को सम्मानित करने के पोस्ट पर उपेंद्र डाटा ने कमेंट करते हुए लिखा कि

भाई वाह दोगले आदमियों
कहां गई अब वह चानौत गांव की संघर्ष कमेटी
ये वही आदमी है क्या ये वही पुलिस है जो रात के 2:00 बजे चानौत जाकर टी उखाड़ कर ले गई थी और बेकसूर निहत्थे महिलाओं पर बर्बरता से लाठियां बरसाई थी। बहुत कर बरसाया था ये आदमी जो पुलिस प्रशासन को सम्मानित कर रहे हैं यह मानवता भूल चुके हैं इन इंसानियत नाम की चीज इनके दिल और दिमाग में नहीं है सरकार के साथ मिलकर इन्होंने गांव के आंदोलन का सत्या नाश कर दिया। पुलिस और प्रशासन के मुखबिर हैं ये। मैं अनुरोध करता हूं चानौत गांव के लोगों से कि इस बात का संज्ञान लें और आपके गांव की कमेटी को अवगत कराया जाए और इन व्यक्तियों को पहचानो इन्होंने समाज का , आंदोलन का और चानौत गांव का मजाक बना कर रख दिया है।

इस अवसर पर रोघी खाप के उप प्रधान महावीर सिंह, महासचिव ज्ञान सिंह दलाल, बलजीत चहल सचिव, टेकराम वरिष्ठ सलाहकार ,बृजलाल सलाहकार ,वीरेंद्र सिंह युवा नेता ,पंडित दीपचंद सलाहकार , जितेंद्र खोखा, सुनील चहल महजद, बलदेव सिंह वरिष्ठ सलाहकार ,रामनिवास कुलाना सदस्य, बलवान घोड़ेला कुलाना, उपेंद्र डाटा, कामेश महजद,संजय चनौत, संदीप चनौत इत्यादि मौजूद थे।

ये समाचार भी पढ़ें :-

चानौत धरना: रोघी खाप ने Hansi SP विनोद कुमार को किया सम्मानित,

अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दिल्ली में किसान महापंचायत, पुलिस ने किए बॉर्डर सील, किसान नेता हाउस अरेस्ट,

दिल्ली के जंतर मंतर पर मंगलवार को फिर से सजा मंच, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन,

Weather Update: हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट, जाने आपके एरिया में कौन सा अलर्ट,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer