Hisar Adampur Mandi crime News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार। आदमपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है और वारदात में प्रयोग किए गए हथियारों और ईंट की भी बरामदगी के प्रयास कर रही है।
आदमपुर मंडी मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आदमपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी थाना आदमपुर उप नि. हरीश कुमार ने बताया कि थाना आदमपुर में मुकदमा नंबर 228 दिनांक 04.08.2026 धारा 190, 191(2), 115, 110 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था। ( Adampur Mandi News )
आपसी रंजिश के चलते हमला

शिकायतकर्ता राहुल पुत्र सुरेंद्र, निवासी बस्ती जवाहर नगर, मंडी आदमपुर ने शिकायत दी कि आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की तथा ईंट से हमला कर चोटें पहुंचाई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मेडिकल परीक्षण तथा चिकित्सकीय राय के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं शामिल की गईं।
वारदात में प्रयोग की गई ईंट बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना आदमपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप पुत्र श्याम लाल निवासी जवाहर नगर, मंडी आदमपुर, ऋषभ पुत्र राजेश निवासी सैनीयान, जिला फतेहाबाद (हाल लाइन पार, मंडी आदमपुर) तथा रवि कुमार पुत्र राजेश निवासी सैनीयान, जिला फतेहाबाद (हाल लाइन पार, मंडी आदमपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई ईंट बरामद कर पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।














