Shivalik Boarding Public School theft case exposed
शिवालिक बोर्डिंग पब्लिक स्कूल चोरी मामले में दो गिरफ्तार
हिसार जिले के शिवालिक बोर्डिंग पब्लिक स्कूल (Shivalik Boarding Public School ) में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्कूल में चोरी के मामले में तफ्तीश करते हुए मुख्य सिपाही राकेश की अगुवाई में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया समस्त सामान बरामद कर लिया है।
शिकायतकर्ता सज्जन कुमार निवासी सीसवाल, जिला हिसार ने थाना आदमपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि गांव काबरेल स्थित उनके शिवालिक बोर्डिंग पब्लिक स्कूल से अज्ञात चोरों ने एक HP लैपटॉप, एक HP प्रिंटर तथा पानी की मोटर चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
आरोपियों का विवरण
मामले की तफ्तीश संभालते हुए मुख्य सिपाही राकेश ने तुरंत घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए काबू किया और सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया।
सागर पुत्र रमेश, प्रवीण पुत्र रामकिशन निवासी सलैमगढ़, जिला हिसार को गिरफ्तार करके आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरीशुदा 1 HP लैपटॉप, 1 HP प्रिंटर और 1 पानी की मोटर बरामद की गई ।
आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार दोनों आरोपियों (सागर व प्रवीण) न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल हिसार भेज दिया गया है।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें :-













