---Advertisement---

Agniveer Bharti Rally: भिवानी अग्निवीर भर्ती रैली: ठहरने की फ्री सुविधा यहां मिलेगी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

जाट धर्मशाला सभा भिवानी ने Agnllliveer Bharti Rally में आने वाले युवाओं के लिए फ्री किए सभी प्रबंध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे | भिवानी  

भिवानी के भीम स्टेडियम में 2 से 15 सितंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Bharti Rally Bhiwani ) को लेकर जाट धर्मशाला सभा ने युवाओं के लिए एक सराहनीय, जनकल्याणकारी पहल की है। भर्ती रैली में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से पहुंचने वाले युवाओं को रहने या ठहरने की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए जाट धर्मशाला में निःशुल्क और समुचित प्रबंध किए गए हैं।

जाट धर्मशाला सभा भिवानी के प्रधान दिलबाग सिंह सांगवान ने बताया कि अग्निवीर बनने का सपना लेकर भिवानी पहुंचने वाले युवा हमारे अपने बच्चे हैं। देश सेवा के उनके इस जज्बे का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

 

उन्होंने कहा कि दूर-दराज के इलाकों से आने वाले अभ्यर्थियों को अक्सर रात्रि विश्राम और मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि 2 से 15 सितंबर तक भर्ती रैली में आने वाले सभी युवाओं के लिए ठहरने की पूरी व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

उन्होंने बताया कि युवाओं के रात्रि विश्राम और ठहरने के लिए स्वच्छ हॉल की व्यवस्था की गई है। शुद्ध पेयजल, शौचालय, और स्नानघर का समुचित प्रबंध भी किया गया है। प्रबंधन समिति की ओर से सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। युवा बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

 

Bhiwani News: तोशाम रोड़ खस्ताहाल, उड़ती धूल से स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान, CM के सामने उठेगा मुद्दा, 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer