---Advertisement---

बरवाला के छान गांव से व्यक्ति लापता, बनभौरी जाने की बात कहकर घर से निकला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बनभौरी गांव गया व्यक्ति लापता

बरवाला थाना क्षेत्र के गांव छान से 40 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। काफी पास करने के बावजूद भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा। ‌बरवाला थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर उसके पिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। ‌

बनभौरी गांव जाने की बात कहकर घर से निकला

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में छान निवासी अरुण ने बताया कि उसके पिता संदीप चिनाई मिस्त्री का काम करते हैं। 2 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उसके पिता बनभौरी गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला।

इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र, पड़ोस और रिश्तेदारियों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन संदीप का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अपने स्तर पर भी लगातार उनकी तलाश जारी रखी।

शिकायत के अनुसार लापता संदीप की उम्र करीब 40 वर्ष है। उनका रंग सांवला, चेहरा गोल और शरीर मजबूत है। उनकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच बताई गई है। लापता होने के समय उन्होंने लाल रंग की टी-शर्ट और मिट्टी रंग की लोअर पहन रखी थी।

परिजनों ने बरवाला थाना पुलिस से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस से आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer