---Advertisement---

Adampur News: आदमपुर में सोने लॉकेट झपटमारी का खुलासा, सिरसा से दो गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
Adampur News: आदमपुर में सोने लॉकेट झपटमारी का खुलासा, सिरसा से दो गिरफ्तार
---Advertisement---

Case of snatching gold locket from  Adampur News in Hindi                  

Adampur News: आदमपुर में घर के बाहर बैठी महिला के गले से सोने का लॉकेट झपटा मारकर छीनने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आदमपुर पुलिस ने सिरसा से दो आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ‌पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटा गया लॉकेट ब्राह्मण कर लिया है। वहीं पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि झपट मारे की अन्य वारदातों से भी पर्दाफाश किया जा सके। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार जिले के मंडी आदमपुर की प्रोफेसर कॉलोनी 14 बी में मकान के बाहर बैठी महिला के गले से सोने का लॉकेट झपटा मारकर छीनकर भागने के मामले में आदमपुर पुलिस ने शक के आधार पर सिरसा से दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आदमपुर की प्रोफेसर कॉलोनी से महिला के गले से सोने का लॉकेट चीन की वारदात को उन्होंने ही अंजाम दिया था।

 

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपितों की निशानदेही पर झपटा मारकर छीना गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सिरसा जिले के गांव कुतियाना निवासी गुलाब पुत्र दयाराम और सिरसा जिले के ही गांव लुदेसर निवासी कुलदीप पुत्र सतवीर के रूप में हुई।

इस संबंध में हिसार पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला के गले से सोने का लॉकेट छीन कर भागने के मामले में पुलिस ने सिरसा से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपितों के कब्जे से छीना गया लोकेट बरामद कर लिया है और अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि आदमपुर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी गोविंद पुत्र रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पीड़िता उसकी मां के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे कि तभी वहां पर दो युवक आए और झपटा मारकर गले से सोने का लॉकेट तोड़कर फरार हो गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी और अब आरोपियों को गिरफ्तारकर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer