Latest Jind News in Hindi
36 घंटे बाद रामराय के समीप नहर में मिला शव
हरियाणा न्यूज टूडे | Jind News: जींद के रामराय गांव के पास हांसी ब्रांच नहर में एक किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक किशोर दसवीं कक्षा का छात्र था और वह घर से हवन सामग्री नहर में प्रवाहित करने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकला था। 36 घंटे बाद छात्रा का शव बरामद दुआ और उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जींद शहर के भिवानी रोड़ पर स्थित आत्मा नगर निवासी करीब 16 वर्षीय किशोर दक्ष की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस एसडीआरएफ व टीम द्वारा काफी देर तक तलाश करने के बाद सोमवार दोपहर बाद शव रामराय गांव के समीप नहर से बरामद हुआ है। मृतक दक्ष दो भाइयों में छोटा था।
परिजनों के अनुसार आत्मा नगर निवासी संजय का बेटा दक्ष दसवीं कक्षा का छात्र था। रविवार को सुबह करीब दस बजे वह घर से हवन सामग्री नहर में प्रवाहित करने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकला था। जब दक्ष काफी समय तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की।
जींद के बीड़ क्षेत्र में हांसी ब्रांच नहर की पटरी पर उसकी स्कूटी खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू की। सोमवार को हरियाणा एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और नहर में उतस्कर दक्ष की तलाश के लिए अभियान चलाया।
घटना के करीब 36 घंटे बाद किशोर दक्ष का शव रामराय गांव के समीप नहर से बरामद हुआ। रोहतक रोड चौकी प्रभारी अमित खर्ब ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया।















