---Advertisement---

Latest News Hisar: हिसार शहर में फायरिंग की वारदातों का खुलासा, दो ओर गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
Latest News Hisar: हिसार शहर में फायरिंग की वारदातों का खुलासा, दो ओर गिरफ्तार
---Advertisement---

Latest News: Hisar City firing case update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सीआईए मिल गेट की कार्रवाई, दो अवैध पिस्तौल, 6 खाली कारतूस व वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद

 

Latest News Hisar Firing Case: हिसार शहर में अलग-अलग स्थानों पर हवाई फायरिंग कर दहशत एवं भय का माहौल पैदा करने की वारदातों का खुलासा करते हुए सीआईए मिल गेट ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए मिल गेट की टीम ने मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव तथा गगन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध पिस्तौल, 6 खाली कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन ने बताया कि हिसार शहर में हवाई फायरिंग की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सीआईए मिल गेट की टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर की जाएगी गहन पूछताछ

Latest News Hisar: हिसार शहर में फायरिंग की वारदातों का खुलासा, दो ओर गिरफ्तार
Hisar Police

सीआईए मिल गेट की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल, छह खाली कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से हवाई फायरिंग की वारदातों, अवैध हथियारों के स्रोत, वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा वारदात के कारणों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी होगी जांच

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान यदि इन वारदातों में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा वारदातों से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

हवाई फायरिंग व अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Latest News Hisar: हिसार शहर में फायरिंग की वारदातों का खुलासा, दो ओर गिरफ्तार
Hisar Police

एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार शहर में हवाई फायरिंग करने, अवैध हथियार रखने अथवा हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय एवं दहशत पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer