love marriage couple Bodies found in Sonipat News in Hindi
Sonipat News : सोनपीत जिले के गांव कबीरपुर में लव मैरिज करने वाले कपल की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फेल गई। युवक का शव फंदे पर झूल रहा था वहीं युवती का शव बेड के पास पड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई। दोनों ने सुसाइड किया है या उनकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की अलग अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनीपत पुलिस को सूचना मिली कि तेवड़ी निवासी ऋतिक ने सिमरन नामक युवती के साथ करीब दो साल पहले लव मैरिज की थी और उसके बाद से ही दोनों अपने अपने गांव को छोडक़र कबीरपुर गांव में रहने लगे थे। ऋतिक टैक्सी चलाता था और उसने आज ही कनफेक्शनरी की दुकान का उद्घाटन किया था। दुकान पर हवन होने के बाद ऋतिक के माता पिता डयूटी पर चले गए जबकि ऋतिक और सिमरन घर चले गए थे।

Himanshu Sonipat
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक ऋतिक के माता-पिता ने उसके पास काफी फोन किए तो फोन किसी ने रिसिव नहीं किया। जब उसके माता-पिता घर पहुंचे तो ऋतिक कमरे में फंदे पर झूल रहा था और सिमरन का शव बेड के पास पड़ा था। सिमरन के गले में भी फंदा लगा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल दोनों ने सुसाइड किया है या उनकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।
ऋतिक के परिवारिक सदस्य हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋतिक और सिमरन स्कूल टाइम से एक दूसरे को जानते थे ाअैर दोनों ने 17 मई 2024 को लव मैरिज की थी। जिसके बाद सिमरन और ऋतिक अपने माता पिता के साथ तेवड़ी गांव को छोडक़र कबीरपुर गांव में रहने लगा था। वहीं सिमरन राठधाना गांव की बताई जा रही है। शादी के करीब दो साल बीत जाने के बाद भी ऋतिक और सिमरन के कोई बच्चा नहीं हुआ था।
इस संबंध में सोनीपत पुलिस प्रवक्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कबीरपुर में पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।
ताजा समाचार भी पढ़ें:-
कैथल में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, धड़ से अलग हुई गर्दन, नहीं हुई पहचान,
Hansi Accident: हांसी में क्रेटा गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत,
भिवानी अग्निवीर भर्ती रैली: ठहरने की फ्री सुविधा यहां मिलेगी,
तोशाम रोड़ खस्ताहाल, उड़ती धूल से स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान, CM के सामने उठेगा मुद्दा,














