---Advertisement---

जींद रेलवे कॉलोनी में युवक ने लगाया फंदा, रेलवे ठेकेदार के अधीन करता था काम

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
जींद रेलवे कॉलोनी में युवक ने लगाया फंदा, रेलवे ठेकेदार के अधीन करता था काम
---Advertisement---

youth committed suicide in Jind Railway Colony 

जींद रेलवे कॉलोनी में एक युवक ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक मूल रूप से आसन गांव का रहने वाला था और पिछले काफी समय से पिल्लू खेड़ा मंडी में रहता था। इसकी सूचना मिलते ही पटियाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जींद शहर की पटियाला चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे कॉलोनी में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पटियाला चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

 

मृतक युवक की पहचान जींद जिले के गांव आसन निवासी 30 वर्षीय आनंद के रूप में हुई। आनंद पिछले काफी समय से अपने परिवार सहित पिल्लू खेड़ा मंडी में रहता था और रेलवे में ठेकेदार के अधीन नौकरी करता था। ‌ जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि आनंद पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और शायद इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने सुसाइड किया है।

 

पुलिस नंबर तक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मृतक के शो का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। ‌

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer