Brahmacharis performed astonishing feats: MP JP and MLA became admirers
गुरुकुल धीरणवास के वार्षिक महोत्सव के समापन अवसर पर पहुंचे हिसार सांसद जयप्रकाश जेपी
गुरुकुल धीरणवास का वार्षिक महोत्सव भव्य व्यायाम प्रदर्शन के साथ संपन्न हो गया। हिसार के सांसद जयप्रकाश जेपी समापन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे। अपने उधबोधन मे बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश को नई दिशा देने मे आर्य समाज ओर गुरुकुल अहम भूमिका निभा रहे। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आज संस्कार देने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने आर्य समाज के साथ अनुभव साझा किए। आर्य समाज जितना मजबूत होगा देश भी उतना ही तेजी से आगे बढेगा।
गुरुकुलो मे माता पिता की सेवा,देश की सेवा तथा समाज सेवा का पाठ पढ़ाया जाता है -स्वामी आर्यवेश
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि गुरुकुल पद्धति के शिक्षण संस्थान बच्चों को शिक्षा ओर संस्कार देने मे सक्षम हैं। यही वर्तमान समय की मांग है। माता पिता की सेवा, देश की सेवा, समाज की सेवा का पाठ गुरुकुलो मे पढ़ाया जाता है। नलवा विधानसभा के विधायक रणधीर पनिहार ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आर्य समाज से प्रेरणा लेकर मेरे गांव से भी कई व्यक्ति आजादी के आंदोलन मे सक्रिय रहे। उन्होंने गुरुकुल की गौशाला मे एक शैड बनवाने का आश्वासन दिया। गुरुकुल धीरणवास के प्रधान ओर सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि जो लोग चाहते है कि उनकी संताने नशे जैसे दुर्व्यसन ओर बुराइयों से दूर रहें तो उन्हें आर्य समाज के कार्यकर्मो मे भेजें।
गुरुकुल के कार्यकारी प्रधान सुबेसिंह आर्य ने कहा कि बच्चों तथा शिक्षिको कि कड़ी मेहनत का परिणाम है कि उन्होंने हैरतअंगेज कारनामें कर के दिखाए। मलखम्ब, योगासन, स्तूप निर्माण, जुडो आदि के प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। नंदराम सांगवान, महाबीर तहसीलदार, कृष्ण सैनी, दलबीर आर्य, गुरुकुल के मंत्री सत्यकाश आर्य, प्रवक्ता सत्यपाल अग्रवाल, उप प्रधान अजमेर सलेमगढ़, भूप सिंह सिसवाला, खजान सिंह पनिहार, तेलुराम, डॉक्टर राजबीर, सहायक मुख्य अधिष्ठिता महेंद्र आर्य, जयवीर सोनी आदि ने सभी अतिथियों का सम्मान व स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी के सदस्य आचार्य देवदत्त ने किया। उन्ही के ब्राह्मत्व मे यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य यज्ञमान कैप्टन सूबे सिंह, मास्टर रामफल, सेठ धर्मबीर सिसवाला, यशबीर, राजबीर वशिष्ठ रहे। भव्य व्यायाम प्रदर्शन आचार्य सहसरपाल आर्य तथा गुलाब सिंह आर्य के नेतृत्व मे हुआ। आचार्य जोगेंद्र, सतपाल, विक्रम सिंह, अजय, संदीप, सत्यवान, सुनील, राजेश, नितिन, उज्ज्वल, दिनेश आदि का विशेष सहयोग रहा।
Discover more from Haryana News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.