Fog slowed down the speed, many vehicles collided
Haryananewstoday शुक्रवार को पूरा हरियाणा प्रदेश कोहरे की चादर में लिपटा दिखाई दिया। शहर में सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इस दौरान कई वाहन एक दूसरे से टकरा गए। हिसार में रोडवेज बस और डंपर की टक्कर हो गई तो अग्रोहा में ट्रक के पीछे एक के बाद एक चार गाड़ियां टकरा गई। दोपहर में कहीं कहीं धूप निकली, लेकिन शाम होते होते धुंध छा गई। जिससे ठिठुरन के साथ गलन बनी रही। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते हुए नजर आए। दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जबकि रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा।
हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्हें उठते ही कोहरे के दर्शन हुए। कोहरा इतना था कि लोगों अपनी रजाइयों से निकलने में कतराते रहे। कोहरे का आलम यह था कम दृश्यता की वजह से सुबह मीनार गेट पर 50 मीटर की दूरी पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे व धुंध के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। ऐसे में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आमतौर पर तेज गति से चलने वाले चालक चाहकर भी अपने वाहन को गति नहीं दे पा रहे थे। कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड भी रही, पर दिन में सूर्य देव के दर्शन होने से आम लोगों को कुछ राहत मिलती दिखाई दी। कोहरे के कारण रेलगाड़ियों के आवागमन पर भी असर पड़ा। लोकल ट्रेनें काफी लेट हो रही हैं, जिस कारण हिसार , सिरसा, रोहतक, सोनीपत, जींद, झज्जर, गुरुग्राम, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, पानीपत, अंबाला, बल्लभगढ़, फरीदाबाद व दिल्ली नौकरी पर जाने वाले लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। उनकी आधा दिन की डयूटी लग पा रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के आने के इंतजार में ठंड में कंपकंपाते नजर आए।
ठंड की मार से बचने के लिए जहां लोग घरों में ही दुबके रहे, वहीं दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर अलाव जलाकर बचा करते रहे, जबकि बुजुर्ग, बच्चे व बीमार लोग गर्म कपड़ों के साथ घरों में रजाइयों में बैठे रहे। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलनी शुरू हुई, लेकिन ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। लोग धूप में खड़े होकर ठंड से बचाव करते रहे। शाम को फिर से मौसम ठंडा होने से ठिठुरन बनी रही। दिन का तापमान तीन डिग्री कम होकर 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
लोकल ट्रेन भी कोहरे की चपेट में आने से हो रही लेट
लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस ट्रेन की नहीं बल्कि सुबह के समय चलने वाली लोकल ट्रेनों पर भी कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। सुबह के समय मथुरा से पलवल आने जाने वाली ईएमयू ट्रेन भी एक से डेढ घंटे तक की देरी तक पहुंची। इन ट्रेनों को देरी से आने के कारण दैनिक यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ा। हालात यह हो चुके हैं कि यात्री अब अपनी ट्रेन के आने का इंतजार तक नहीं कर रहे हैं। उन्हें समय पर जो भी ट्रेन मिल रही है वह उसी में सवार हो जा रहे हैं। यात्रियों को ठंड में लटक कर यात्रा करनी पड़ रही है।
Discover more from Haryana News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.