Haryana Breaking vidhansabha session 2nd Day
Haryana Breaking News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में कहा कि जिन गांवों में जलभराव की समस्या आई है, उनके लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इस पोर्टल पर किसान अपनी खराब फसलों की जानकारी अपलोड करते हैं, जिसे अधिकारी वेरीफाई करने के बाद मुआवजा जारी करते हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में किसानों को 78.50 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। वर्ष 2004 से 2014 तक किसानों को केवल 1158 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला था, जबकि वर्तमान सरकार अब तक 15500 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष बिना आधार के पोर्टल को बदनाम करता है, जबकि यही पोर्टल किसानों तक उनका हक सीधे उनके घर तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहा है।
Haryana breaking news
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में कहा कि CET परीक्षा और उसके संचालन की पूरे प्रदेश में प्रशंसा हुई, इसे हरियाणा की जनता ने उत्सव की तरह मनाया। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए HSSC, अधिकारियों, रोडवेज, शिक्षकों और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि कोई बच्चा परीक्षा में नहीं भटका, अगर कोई भटका तो केवल विपक्ष के नेता। अगर कोई परीक्षार्थी गलत सेंटर पर पहुंच भी गया तो अधिकारियों ने अपने वाहन से उन बच्चों को सेंटर तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले 1-2 दिनों में Correction Portal खोला जाएगा।
1984 सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को मिलेगी नौकरी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को हरियाणा सरकार में यथोचित नौकरी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सिख विरोधी दंगों के दौरान हरियाणा के 121 लोगों की मृत्यु हुई थी। अब इन सभी 121 परिवारों के वर्तमान सदस्य को, उनकी सहमति से, सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दंगों के दौरान 20 गुरुद्वारे, 221 मकान, 154 दुकानें, 57 फैक्ट्रियां, 3 रेल डिब्बे और 85 वाहन जला दिए गए थे।
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर सरकारी प्रस्ताव पेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर एक सरकारी प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। सदन ने यह संकल्प लिया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को पूरे गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा।
प्रस्ताव में उल्लेख किया गया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का हरियाणा की भूमि से गहरा जुड़ाव रहा। अपनी यात्राओं के दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र, पिहोवा, कैथल, जींद, अंबाला, चीका और रोहतक की धरती को पवित्र किया। इन स्थानों पर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे आज भी उनके आशीर्वाद और शिक्षाओं की याद दिलाते हैं।
सदन ने हिंद की चादर, नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन भाई मति दास, भाई सती दास की शहादत और उनके बलिदान को स्मरण करता है। सदन भाई जैता जी की विशेष भूमिका को कृतज्ञता पूर्वक याद करता है। साथ ही सोनीपत के शहीद कुशाल सिंह दहिया जी के बलिदान को याद करता है।
धन्नो भैंस की जीवन जग

Narnaund News : गांव सिंघवा खास के किसान के पास यह मुर्रा नस्ल की धन्नो भैंस है। जिसकी उम्र अब 25 साल हो चुकी है। इसके मालिक होशियार सिंह ने आज भैंस का जीवन यज्ञ रखा हुआ था जिसमें दुष्यंत चौटाला मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए।
धन्नो अपने जीवन में कई रिकॉर्ड बना चुकी है। वह 6 बार की नेशनल चैंपियन रह चुकी है। भैंस ने 26 किलोग्राम तक दूध देने का रिकॉर्ड कायम किया। 18 बार गर्भधारण कर उसने 10 कटड़ियां और 8 कटड़े जन्म दिए। यही नहीं, देशभर के 21 पशु मेलों में धन्नो चैंपियन रह चुकी है।
धन्नो की इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसे सम्मानित कर चुके हैं। उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, नितिन गडकरी, संजीव बाल्यान, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत अनेक दिग्गज नेताओं से भी धन्नो सम्मानित हो चुकी है।
Haryana BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में कहा कि हरियाणा और दिल्ली सरकार मिलकर यमुना नदी की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि यमुना की सफाई का संज्ञान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी लिया है। इसी विषय पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां यमुना की पवित्रता और स्वच्छता के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि केवल पिछले 4 महीनों में 16,000 मीट्रिक टन कचरा साफ किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में कहा कि जिन गांवों में जलभराव की समस्या आई है, उनके लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इस पोर्टल पर किसान अपनी खराब फसलों की जानकारी अपलोड करते हैं, जिसे अधिकारी वेरीफाई करने के बाद मुआवजा जारी करते हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में किसानों को 78.50 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। वर्ष 2004 से 2014 तक किसानों को केवल 1158 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला था, जबकि वर्तमान सरकार अब तक 15500 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दे चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष बिना आधार के पोर्टल को बदनाम करता है, जबकि यही पोर्टल किसानों तक उनका हक सीधे उनके घर तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहा है।
जलभराव के कारण किसानों की बर्बाद हुई फसलों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोले रानियां विधायक अर्जुन चौटाला
बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए किसानों ने प्रदर्शन किए लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी: अर्जुन चौटाला
यमुनानगर में प्रधानमंत्री की एक रैली के लिए जिन किसानों की जमीन ली गई थी उनको 50000 रूपए का मुआवजा दिया गया था, तो क्या बाढग़्रस्त इलाके के किसानों की फसल बर्बाद हुई है उनको भी सरकार कम से कम 50000 रूपए मुआवजा देगी?
चंडीगढ़। जलभराव के कारण किसानों की बर्बाद हुई फसलों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए रानियां से इनेलो के विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण रोहतक, हिसार और भिवानी समेत कई जिलों में जलभराव के कारण किसानों की हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई। कई जगह पशुओं को चारे का भी अभाव हो गया। पानी की निकासी के लिए सरकार ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। किसानों ने इसके लिए कई जगह प्रदर्शन भी किए लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इस किसान विरोधी रवैये से किसानों में भारी रोष है। ( Haryana Breaking News )
उन्होंने बताया कि यमुनानगर में लगभग 500 एकड़, झज्जर में लगभग 12000 एकड़, कुरुक्षेत्र में लगभग 800 एकड़, फतेहाबाद में लगभग 1800 एकड़, हिसार में लगभग 7000 एकड़, भिवानी में लगभग 12000 एकड़, रोहतक में लगभग 19000 एकड़ और सिरसा मे लगभग 2000 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। अभी तक सरकार की तरफ से इन जिलों के किसानों के लिए कोई ऐसा प्रावधान नहीं किया गया है जिससे किसानों को मुआवजा मिल सके।
सप्लीमेंट्री प्रश्न पूछते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि उनका सवाल है कि किसानों को मुआवजा कब तक दिया जाएगा? दूसरा सवाल है कि प्रधानमंत्री की एक रैली यमुनानगर में हुई थी उसके लिए जिन किसानों की जमीन ली गई थी उनकी गेंहू की फसल काटी गई थी और किसानों को 50000 रूपए का मुआवजा दिया गया था। तो क्या हरियाणा के अंदर जो बाढग़्रस्त इलाके हैं जहां किसानों की फसल बर्बाद हुई है उनको भी सरकार कम से कम 50000 रूपए मुआवजा देगी?
डबवाली को जिला बनाने के लिए सभी मापदंडों को पूरा करता है, जल्द जिला बनाया जाए: अदित्य देवीलाल
महाग्राम योजना में जो कार्य किए जा रहे हैं वो बेहद घटिया स्तर के हैं: अदित्य
ढाणियों में बिजली देने का प्रावधान विधायक को मिलने वाली ग्रांट में किया जाए ताकि ढाणियों में आ रही बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए खर्च किया जा सके
चंडीगढ़, 25 अगस्त। विधानसभा में इनेलो के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान डबवाली को जल्द से जल्द जिला बनाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि डबवाली को जिला बनाने के लिए सभी मापदंडों को पूरा करता है। इसके लिए हम एक रिप्रेजेंटेशन भी सरकार को दे चुके हैं। वहीं चौटाला गांव को महाग्राम योजना के तहत लिया गया है। लेकिन महाग्राम योजना में जो कार्य किए जा रहे हैं वो बेहद घटिया स्तर के हैं। गावं की सारी गलियां उखाड़ दी गई हैं जिससे गांव वासियों को बेहद परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इस्तेमाल किए जा रहे मैटेरियल के सैंपल भरवाने और उसकी शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
तीसरा मुद्दा ओटू डैम की खुदाई न होने का उठाते हुए कहा कि ओटू डैम का निर्माण स्वर्गीय चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते करवाया था। 2005 के बाद ओटू डैम की खुदाई नहीं की गई है जिसके कारण उसकी पानी जमा करने की क्षमता बहुत कम हो गई है। इसलिए ओटू डैम की खुदाई जल्द से जल्द करवाई जाए ताकि खरीफ चैनलों द्वारा पानी गांवों और किसानों तक पहुंचाया जा सके। चौथा गंगा गांव में गुरु जंभेश्वर सेंटर के लिए सरकार ने 4 करोड़ 80 लाख रूपए मंजूर किए हुए हैं लेकिन आज तक उसका काम शुरू नहीं किया गया है।
पांचवां राजस्थान कैनाल पर पांच पुल बने हैं जो आज इतने क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि उनको सरकार द्वारा ही बोर्ड लगाकर खतरनाक घोषित किया जा चुका है लेकिन बावजूद इसके उनकी मरम्मत नहीं की गई है। इसकी एक वीडियो भी मंत्री रणबीर गंगवा को भेजी हुई है। ढाणियों में बिजली देने का प्रावधान विधायक को मिलने वाली ग्रांट में किया जाए ताकि ढाणियों में आ रही बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए खर्च किया जा सके।
Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.