Two arrested along with a minor for killing scorpions
Kaithal News Today : कैथल जिले के एक गांव में मारपीट करके कुलविंद्र की हत्या करने के मामले में सीआइए वन टीम ने गांव के ही 16 वर्षीय किशोर को पकड़ने के अतिरिक्त गांव के ही अन्य दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। किशोर को अदालत के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक गांव निवासी नीलम की शिकायत के अनुसार वे खेतों में मकान बनाकर रह रहे हैं। पड़ोस में सुरेश व सुखदेव के मकान हैं। सुरेश ने कई बार अपने मकान से बाहर निकलकर खुले में पेशाब किया। इस पर उसके पति कुलविंद्र ने कई बार एतराज किया।
12 मई को शाम करीब पांच बजे सुरेश कुमार व सुखदेव के लड़के संजीव के साथ उनकी तकरार हुई थी। रात में करीब साढ़े आठ बजे सुरेश, संजीव व विक्रम उनके घर आए और बाहर खड़े होकर ऊंची आवाज में ललकारने लगे।
संजीव कुमार गेट फांदकर घर में घुस गया और गेट खोल दिया। राजकुमार व सुखदेव ने उसके पति को लातें मारी। लोगों को आता देख आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। इस बारे में चीका थाना में केस दर्ज किया गया था। मारपीट में घायल हुए कुलविंद्र को इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआइ में 17 मई को दम तोड़ दिया था।