Site icon Haryana News Abtak – हरियाणा न्यूज टूडे – Haryana latest News

हिसार के युवक की लुधियाना में मौत, कुत्तों ने नोंचा शव

youth from Hisar died in Ludhiana, his body was eaten by dogs

हरियाणा न्यूज हिसार/लुधियानाः लुधियाना के घांघरा रोड़ स्थित मानक एंक्लेव में झाड़ियों में युवक का शव मिला। मृतक की बाजू की नस पर इंजेक्शन भी लगा था और उसके शव को आवारा कुत्तों ने भी नोच डाला था। मृतक की पहचान 30 वर्षीय हर्षित के रूप में हुई है।

चौकी बसंत एवेन्यू के एएसआइ दविंदर सिंह ने बताया कि युवक की मौत नशे के कारण हुई है। मामले की जांच करने पर पता चला कि मृतक हरियाणा के जिला हिसार का रहने वाला था और लुधियाना में काम के सिलसिले में 15 दिन पहले आया था। पुलिस ने परिवार को सूचित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार जब उन्होंने हर्षित की मौत की सूचना उसके स्वजनों को दी तो पता चला कि वह काम नहीं मिलने के कारण काफी दिन से परेशान चल रहा था। इस कारण उसने शराब पीनी शुरू कर दी थी। यही नहीं स्वजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि हर्षित लुधियाना गया हुआ है।

पुलिस ने बताया कि मृतक हर्षित कुछ समय लुधियाना में काम करता था और फिर घर लौट जाता था। स पुलिस ने बताया कि मृतक दो वर्ष पहले भी लुधियाना आया था और वह यहां पर अपने दोस्तों के पास रहा था। मृतक लुधियाना में मजदूरी कि का काम करता था। इस कारण वह क हिसार से लुधियाना आता जाता रहता था।लुधियाना के घांघरा रोड़ स्थित मानक एंक्लेव

एक दिन में नशे से हुई दो युवकों की मौत

बुधवार को केवल हर्षित की ही नहीं 1 बल्कि शिमलापुरी स्थित बरोटा रोडच पर रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति की मो नशे से मौत हुई। मृतक के स्वजनों न के अनुसार वह कोई काम नहीं मि करता था और नशे करने का आदी प था। बुधवार को भी मृतक व्यक्ति ना ज्यादा नशा करके घर आया था और क उसकी कमरे में मौत हो गई थी।

Exit mobile version