Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

मिग-21 जेट फाइटर विमान क्रैश, राजस्थान के हनुमानगढ़ में जेट विमान क्रैश, जेट विमान का सबसे में तीन लोगों की मौत |

current Hindi news MiG-21 jet fighter plane crash, jet plane crash in Hanumangarh, Rajasthan


अब तक न्यूज, हनुमानगढ़ 

सोमवार सुबह मिग-21 फाइटर जेट हनुमानगढ़ में क्रैश हो गया। फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में एक मकान पर गिर गया। जिसके कारण मकान में रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पास के मकान में रहने वाली महिलाएं घायल हो गई। पायलट ने पैराशूट से कूद कर अपनी जान बचाई। धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। 







एयरफोर्स ने बताया कि "मिग-21 ने सोमवार की सुबह ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी । उड़ान भरने के कुछ समय बाद पायलट को इमरजेंसी सिचुएशन का पता चला तो उसने एयरक्राफ्ट को संभालने की काफी कोशिश की। मगर वो ऐसा नहीं कर पाया।  उसने विमान से इजेक्ट करने का फैसला किया और मिग-21 जेट फ्रेश होकर एक मकान पर गिर गया जिसके कारण मकान में मौजूद तीन महिलाओं की मौत हो गई। ‌जबकि पास के मकान की उसके अंदर मौजूद तीन महिलाएं घायल हो गई। भाई लोगों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सूरतगढ़ एयरबेस से करीब 25 किलोमीटर हमें पायलट मिला। उसे मामूली चोटें आई हैं। हादसे की जांच की जा रही है।








फाइटर जेट विमान क्रैश होने से तीन महिलाओं की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग-21 जेट फाइटर विमान क्रैश होने से ईमान एक मकान पर गिर गया जिसके कारण  3 महिलाओं की मौत हो गई। महिलाओं की पहचान बशोकौर (45), बंतो (60) और लीला देवी (55) हैं। पायलट राहुल अरोड़ा (25) ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें सूरतगढ़ भेजा गया है।






धमाके से पास के मकान की छत गिरी, तीन घायल 

जेट फाइटर के क्रैश होने के कारण धमाका इतना जोरदार था कि जिस मकान पर फाइटर विमान का मलबा गिरा। उसके पास के मकान की छत गिर गई जिसके कारण मकान में मौजूद सरोज (18, विमला (19) और वीरपाल कौर (32) घायल हुई हैं। इन महिलाओं को छत गिरने से चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। ‌



प्रदर्शन करने के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ कूच करने के लिए माननी होंगी ये शर्तें ।


SBS School madha बना पूरे हिसार जिले में चर्चा का विषय

सड़क पर धंसी ट्राली, लोगों में खौफ


सतरोल खाप का ये फैसला बना पूरे देश में चर्चा का विषय



इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us