---Advertisement---

नारनौंद में फर्जीवाड़ा करने वाला CSC operator गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

CSC operator arrested for fraud in Narnaund

नारनौंद उपमंडल के गांव में सीएससी सेंटर संचालक द्वारा फर्जीवाड़ा करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान अनेक फर्जीवाड़े से संबंधित कागजात बरामद हुए थे। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

फर्जी मोहर, लेटर पैड, दस्तावेज व डबल पेंशन मामले में पहले हो चुका था खुलासा

नारनौंद उपमंडल के थाना बास पुलिस ने फर्जीवाड़े के एक मामले में आरोपी CSC operator गांव पुट्ठी निवासी सरवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो बिना परमिशन और बिना लाइसेंस के सी.एच.सी. सेंटर चला रहा था। आरोपी के खिलाफ सी.एम. फ्लाइंग की टीम ने 1 सितंबर को कार्रवाई करते हुए उसके दुकान से फर्जी मोहरें, लेटर पैड, जाली दस्तावेज, जॉब कार्ड और डबल पैंशन से जुड़े प्रमाण बरामद किए थे। इसके बाद बास थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी  CSC operator को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

थाना बास में तैनात सब इंस्पेक्टर महेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी सरवर गांव पुट्ठी में सरवर पानू फोटोस्टेट एंड स्टेशनरी और  CSC Center के नाम से दुकान चलाता था। सी.एम. फ्लाइंग टीम की जांच में सामने आया था कि सरवर न केवल ग्राम पंचायत पुट्टी की फर्जी मोहर और सरपंच के जाली हस्ताक्षर का उपयोग करता था, बल्कि उसने दो अलग-अलग जन्मतिथियों वाले आधार कार्ड भी बनवा रखे थे।

 

उन्हीं के सहारे CSC operator सरवर पानू डबल पैंशन (दिव्यांग और निराश्रित) ले रहा था। 1 सितंबर को सी.एम. फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना की अगुवाई में की गई रेड के दौरान सरवर मौके से फरार हो गया था। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में फर्जी सरकारी दस्तावेज, आधार कार्ड, जॉब कार्ड, पंचायत की मोहरें और फर्जी हस्ताक्षर वाले फॉर्म बरामद किए थे।

 

 

 

सरपंच धर्मराज उर्फ राजू ने मौके पर ही साफ किया था कि बरामद मोहरें और हस्ताक्षर फर्जी हैं। अब कार्रवाई करते हुए थाना बास पुलिस ने आरोपी सीएससी संचालक सरवर पानू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़े और सरकारी कागजातों में धोखाधड़ी करने के कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Hisar News : नशा तस्करों की अब खैर नहीं, संपत्ति होगी अटैच, अवैध कब्जों की भी होगी जांच

Hisar News : नशा तस्करों की अब खैर नहीं, संपत्ति होगी अटैच, अवैध कब्जों की भी होगी जांच

August 4, 2026
हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

Hisar Murder News: हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

August 4, 2026

एक ही रात में 2 दर्शन किसानों पर टूटा चोरों का कहर! नारनौंद क्षेत्र के गांव के खेतों से सोलर और मोनोब्लॉक मोटर चोरी, लाखों का नुकसान

August 4, 2026

खेत में पानी की बारी को लेकर खूनी विवाद! हांसी के कंवारी गांव में किसान पर हमला, 3 लोगों पर केस दर्ज

August 4, 2026

हांसी जिले को मिली सिविल सर्जन की सौगात; जाने आम जनता को क्या क्या होगा फायदा

August 4, 2026

कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर हांसी पुलिस की एडवाइजरी, मॉडिफाई बाइक सहित ये गलती पड़ेगी भारी

August 4, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer