---Advertisement---

नारनौंद Cooperative Bank रिकॉर्ड चोरी मामले में खुलासा, सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Cooperative Bank chori Narnaund News

Narnaund News : नारनौंद स्थित को-ऑपरेटिव बैंक ( Cooperative Bank ) शाखा से रिकॉर्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। बैंक कर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शक के आधार पर बैंक के सफाई कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने बैंक के सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

को-ऑपरेटिव बैंक शाखा नारनौंद मैं उसे समय हड़कंप मच गया जब बैंक कर्मचारियों को सुबह बैंक का रिकॉर्ड गायब मिला। Cooperative Bank कर्मचारियों ने मामले की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को बैंक कर्मचारियों ने बताया कि बैंक बंद करने से पहले वह अपने रिकार्ड को सही वाश्रित करके ठीक-ठाक अपनी जगह पर छोड़कर गए थे। लेकिन जब 29 सितंबर की सुबह वह बैंक में पहुंचे तो उन्हें बैंक का रिकॉर्ड गायब मिला। उन्होंने रिकॉर्ड को काफी तलाश किया लेकिन उन्हें रिकॉर्ड के बारे में कोई अता-पता नहीं चला।

 

को-आपरेटिव बैंक शाखा के कर्मचारियों की शिकायत पर नारनौंद थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू करदी थी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य तकनीकी सहायता से सबूत इकट्ठा किया तो सामने आया कि Cooperative Bank ) से रिकॉर्ड की चोरी बैंक में लगे सफाई कर्मचारियों ने ही की है। पुलिस ने अपने शक को दूर करने के लिए सफाई कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

पूछताछ के दौरान आरोपित सफाई कर्मचारियों ने खुलासा किया कि उसने ही बैंक से रिकॉर्ड चोरी किया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सफाई कर्मचारी की पहचान नारनौंद के वार्ड एक निवासी सावन पुत्र सुखविंद्र के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि जब वह सुबह सफाई करने के लिए बैंक में पहुंचा तो उसे समय कोई भी बैंक का कर्मचारी मौजूद नहीं था।

 

उसने मौके का फायदा उठाते हुए Cooperative Bank से रिकॉर्ड को चोरी किया है। पुलिस की तरफ से अभी तक यह पुष्टि नहीं की गई है कि कोऑपरेटिव बैंक शाखा के सफाई कर्मचारी सावन ने किस मकसद से और किसके कहने पर बैंक का रिकॉर्ड चोरी किया था। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Hisar News : नशा तस्करों की अब खैर नहीं, संपत्ति होगी अटैच, अवैध कब्जों की भी होगी जांच

Hisar News : नशा तस्करों की अब खैर नहीं, संपत्ति होगी अटैच, अवैध कब्जों की भी होगी जांच

August 4, 2026
हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

Hisar Murder News: हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

August 4, 2026

एक ही रात में 2 दर्शन किसानों पर टूटा चोरों का कहर! नारनौंद क्षेत्र के गांव के खेतों से सोलर और मोनोब्लॉक मोटर चोरी, लाखों का नुकसान

August 4, 2026

खेत में पानी की बारी को लेकर खूनी विवाद! हांसी के कंवारी गांव में किसान पर हमला, 3 लोगों पर केस दर्ज

August 4, 2026

हांसी जिले को मिली सिविल सर्जन की सौगात; जाने आम जनता को क्या क्या होगा फायदा

August 4, 2026

कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर हांसी पुलिस की एडवाइजरी, मॉडिफाई बाइक सहित ये गलती पड़ेगी भारी

August 4, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer