लोहारी राघो के बिट्टू की मौत के मामले में परिजनों ने उठाई जांच की मांग, एसडीएम को सोंपा ज्ञापन

0

 



नारनौंद के नजदीकी गांव लोहारी राघो में करीब 20 दिन पहले एक युवक की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को स्वजनों को सौंप दिया था। जांच में कोई मौत के कोई ठोस कारण सामने नहीं आए थे। इससे असंतुष्ट होकर मृतक के स्वजनों सहित सैकड़ों लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। परिजनों का आरोप है कि बिट्टू की हत्या करके उसके शव को पेड़ पर लटकाया गया था। चेतावनी दी की जल्द ही उसके हत्यारे को नहीं पकड़ा तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने का काम करेंगे।
 लोहारी राघो निवासी मृतक की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि छह जुलाई को बिट्टू की हत्या करके गांव के पास ही उसके शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने झूठा आश्वासन दिया था कि वह मामले की पूरी ईमानदारी के साथ जांच करके दूध का रदूध और पानी का पानी कर देंगे। इस वारदात को 20 दिन हो गए लेकिन पुलिस ने आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की। इस मामले में जब भी पुलिस के पास जाते हैं तो उनको डर धमका कर वापिस भेज दिया जाता हैं। इस मामले में बड़े अधिकारियों से भी मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन हमे जांच तक का भरोसा भी नहीं दिया जाता। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष बना हुआ है। शुक्रवार को भारी संख्या में ग्रामीण शहर में प्रशासन और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उपमंडल परिसर में पहुंचे ओर इस मामले की जांच उच्च अधिकारियों से करवाने को लेकर एसडीएम विकास यादव को ज्ञापन सौंपा।
बॉक्स
एसडीएम विकास यादव ने बताया कि बिट्टू की मौत के मामले में ज्ञापन दिया गया हैं। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है इस मामले की जांच के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। ताकि दोबारा से जांच हो सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top