Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Nursing College : नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशामुक्त भारत और महिला सुरक्षा की शपथ

National Nursing College Barwala News

National Nursing College Barwala News : नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशामुक्त भारत और महिला सुरक्षा की शपथ


Haryana News Today:  नेशनल नर्सिंग कॉलेज, बरवाला में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत "विकसित भारत की पहचान–नशा मुक्त भारत" थीम पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुभा संकारी ने की।

कार्यक्रम में जिला नागरिक अस्पताल हिसार के जिला सुकून काउंसलर राहुल शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर शौक से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह लत बनकर व्यक्ति, परिवार और समाज को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग छात्र-छात्राएं भविष्य के स्वास्थ्य कर्मी हैं और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, महिलाओं के कानूनी अधिकार, साइबर अपराधों से बचाव तथा जिला नागरिक अस्पताल के सुकून केंद्र की सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. सुभा संकारी ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्त भारत, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं विकसित भारत निर्माण की शपथ दिलाई। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, हिसार के प्रतिनिधियों, कॉलेज के शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us