Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

हिसार पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पत्नी की शिकायत पर लॉकअप में किया था बंद

Youth dies in Hisar police custody

Hisar News Today: हिसार पुलिस हिरासत में युवक की मौत हो गई। युवक की पुलिस हिरासत में मौत से थाने में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों व मृतक के परिजनों को दी। मंगलवार के शाम को युवक की पत्नी की शिकायत पर उसे हिरासत में लिया था और रात को अर्बन एस्टेट थाना के लॉकअप में बंद किया था लेकिन बुधवार की सुबह वो लॉकअप में मत पाया गया। 


Hisar Police ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक टीम ने अर्बन एस्टेट थाना की लॉकअप के अंदर और बाहर से सबूत इकट्ठा किए और करीब 1 घंटे की कड़ी जांच के बाद फौरन सी टीम थाने से रवाना हो गई। पुलिस ममले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है लेकिन अभी तक उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक हिसार की मच्छी मार्केट चिकन कॉर्नर चलने वाले 30 वर्षीय सनील का पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ विवाह चल रहा है। मंगलवार की शाम को सुनील की पत्नी संध्या ने पुलिस में शिकायतक कि उसका पति सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। संध्या की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस सुनील को पकड़ कर ले गई थी और रात को उसे हवालात में बंद कर दिया। 


पुलिस के मुताबिक सुनील के साथ हवालात में दो अन्य भी बंद थे। जब सुनील को बुधवार की सुबह उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। सुनील के साथ लॉकअप में बंद अन्य दोनों युवकों ने बताया कि रात को सुनील बाथरूम गया था लेकिन सुबह नहीं उठा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और जब पुलिस ने संभाला तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। 


इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विकास कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पत्नी की शिकायत पर हवालात में बंद किए गए युवक की मौत हो गई है। फोरेंसिक टीम और पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई हैं। सीजेआई के निरीक्षण के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us