---Advertisement---

Barwala News: मतलौडा से विवाहिता बच्चे सहित लापता, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

Follow Us
Barwala News: मतलौडा से विवाहिता बच्चे सहित लापता, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप
---Advertisement---

Woman missing case Barwala News 

Barwala News: हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव मतलौडा से एक विवाहिता अपने सात वर्षीय बेटे सहित अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। बरवाला थाना पुलिस ने विवाहिता के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उन दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं विवाहिता के भाई ने उसकी ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रिंगल ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय बहन संगीता की शादी बरवाला क्षेत्र के गांव मतलौडा निवासी रमेश के साथ की हुई है और उन दोनों के एक सात साल का बेटा कृष है। प्रिंगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त की रात को उसके जीजा रमेश का फोन आया कि उसकी बहन संगीता और उसका बेटा गायब हैं। उन्होंने अपने स्तर पर दोनों की सभी जगह तलाश की, परंतु वो दोनों कहीं नहीं मिले।

प्रिंगल ने बताया कि जब 18 अगस्त को वो अपने परिजनों के साथ गांव मतलौडा अपनी बहन के बारे में पूछताछ करने के लिए गए तो उसके जीजा रमेश और उसके परिजनों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बल्कि उनके साथ झगडऩे लगे। प्रिंगल ने आरोप लगाते हुए बताया कि रमेश और उसके परिजन संगीता के साथ हमेशा झगड़ते रहते थे और इसी कारण संगीता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। लेकिन समय पर उपचार मिल जाने के कारण उसकी जान बच गई और रमेश व उसके परिजनों के खिलाफ पंचायत में समझौता हो गया था। उन्हें आशंका है कि कहीं उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी ना हो गई हो।

बरवाला थाना पुलिस ने प्रिंगल की शिकायत पर कारवाई करते हुए उसकी बहन संगीता और उसके भांजे कृष की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीन दिन बीत जाने के बाद भी दोनों मां बेटे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer